
NEET Result 2025 (फोटो सोर्स- एआई)
NEET UG Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी-2025 का परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी कर दिया। श्रीगंगानगर जिले की सलोनी स्वामी ने 720 अंक में से 597 अंक लेकर ओबीसी कैटेगरी में 499वीं रैंक, किरण चौधरी ने 592 अंक के साथ 684वीं रैंक और योगिता गोयल की सामान्य कैटेगरी में 1689वीं रैंक प्राप्त की है।
बता दें कि इस परीक्षा में 20.08 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे। इस बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए जिले के चार सेंटरों पर 1820 स्टूडेंट्स को पंजीकृत किया गया। इनमें से 1775 ने ही परीक्षा दी थी। इस बार परीक्षा में 500 या उससे अधिक अंक वालों को ही सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना है।
'मैं अपनी सफलता का श्रेय संस्थान टीम व अपने माता-पिता को देना चाहती हूं। ऑनलाइन टेस्ट व डाउट सेशन से उसे सफलता मिली। अंतिम समय में हमने लगातार फुल टेस्ट दिये, जिससे कि फाइनल पेपर में हमें टाइम मैनेज करना और पेपर करने के सीक्वेंस को डिसाइड करने में बहुत मदद मिली। सफलता के लिए सबसे जरूरी है टेस्ट के डाउट्स का डिस्कशन। मैं जूनियर्स को कहना चाहूंगी कि जो भी होमवर्क क्लास में दिया जाता है, उसे नियमित तौर पर पूरा करो। यदि पढ़ाई से बोर हो जाओ तो ब्रेक ले सकते हैं परन्तु यह बहुत लम्बा नहीं होना चाहिए'।
'मैं अपने जूनियर्स को यही कहूंगी कि शुरू से तीनों सबजेक्ट को बैलेंस करके चलो। टॉपिक्स को समझ कर याद करते रहो। शुरू में ऐसा लगता है कि जो पढ़ रहे हैं, वो याद नहीं रह रहा, पर बार-बार रिवीजन करने से धीरे-धीरे सब याद हो जाएगा। मेरे परसेंटाइल का श्रेय मैं मेरी मेहनत, संस्थान टीम और मेरे माता-पिता को देना चाहती हूं। मैं अपने जूनियर्स को यही कहना चाहती हूं कि बस पढ़ाई करो मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। सफलता में कक्षा के सहपाठियों का भी बड़ा योगदान रहता है। अगर लगातार ग्रुप डिस्कशन किया जाए तो लाभ मिलता है'।
'मैं अपनी सफलता के लिये अपने माता-पिता व संस्थान की टीम को धन्यवाद करना चाहती हूं। मैं अपने जूनियर्स को यही कहना चाहती हूं कि हर चैप्टर की थ्योरी शुरू से ही अच्छे से याद करो, जिस पर प्रश्न पर डाउट हो उसे अगले दिन टीचर से समझ लें। ये डाउट ही आपके टॉपिक को नॉर्मल से एक्सीलैंट बनाते हैं। जूनियर्स को मैं यही कहना चाहूंगी कि रिवीजन अच्छे से करें और थ्योरी को अच्छे से याद करें। हर टॉपिक की अच्छे से क्वेश्चन प्रैक्टिस जरूरी है'।
Published on:
16 Jun 2025 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
