
श्वानों को ब्रेड खिलाने के विवाद में पड़ोसी को मारी गंडासी
#stray dog lover चूनावढ़ थाना क्षेत्र गांव 11 जी सागरवाला में आवारा श्वानों को ब्रेड खिलाने के विवाद में दो पड़ोसियों के बीच झगड़ा इतना अधिक बढ़ा कि एक दूसरे पर गंडासी मारने लगे। इसमें एक चपेट में आया तो गंभीर घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रैफर कर दिया। इस संबंध में चूनावढ़ पुलिस ने मामला भी दर्ज किया हैं।
चूनावढ़ थाने में गांव सागरवाला निवासी नवीनकुमार ने रिपोर्ट दी कि 12 फरवरी की शाम करीब सात बजे उसका भाई पशु चिकित्सक हरीश कुमार राेजाना की तरह गली के आवारा श्वानों काे ब्रेड खिला रहा था, पड़ौसी राजकुमार बावरी का पालतू श्वान भी वहां आ गया। जब यह पालतू श्वान जबरदस्ती ब्रेड काे खाने लग गया। इस पर हरीश कुमार ने एतराज किया ताे पड़ौसी राजकुमार आया और उससे गाली गलौज करने लगा। इस दौरान पड़ोसी का बेटा वीरेंद्र बावरी व पत्नी कर्मजीत कौर ने आकर भी गलत बोलने लगे। राजकुमार, वीरेन्द्र और कर्मजीत तीनों ने लाठियों और गंडासी से हमला कर दिया। राजकुमार ने जान से मारने की नियत से लोहे के गंडासे से हरीश कुमार के सिर में चोट मारी। इससे हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े में बीच करने के लिए गली के लोग और परिजन आए तो तीनों भाग गए। किसी तरह हरीश को राजकीय जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकोें ने गंभीर घायल को पीबीएम बीकानेर के लिए रेफर कर दिया।
Updated on:
14 Feb 2024 10:48 pm
Published on:
14 Feb 2024 10:48 pm
