22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निपुण मेला: चम्मच व कुर्सी दौड़ में लगाया जोर, विभिन्न प्रकार के मॉडल व चार्ट बनाए

सामाजिक विकास में बच्चों द्वारा सामाजिक संबंधों के बारे में चर्चा की गई। निपुण मेले में पीईईओ अधीनस्थ विद्यालय 27 आरबी, 25 आरबी, 22 आरबी, 20 आरबी, 21 आरबी, 77 आरबी ,76 आरबी के बच्चों ने भी भाग लिया

less than 1 minute read
Google source verification
निपुण मेला: चम्मच व कुर्सी दौड़ में लगाया जोर, विभिन्न प्रकार के मॉडल व चार्ट बनाए

रायसिंहनगर. कार्यक्रम में मौजूद अ​धिकारी।

रायसिंहनगर. फौजूवाला. सीमावर्ती ग्राम पंचायत संगरणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संगरणा में शुक्रवार को निपुण मेले का आयोजन प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल की अध्यक्षता में किया गया। निपुण मेले में कक्षा 1 से 8 तक बच्चों ने भाग लिया जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई। शारीरिक विकास में चम्मच दौड़ व कुर्सी दौड़, मानसिक विकास में गणित का जादू, सृजनात्मक विकास में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल व चार्ट बनाए गए। भाषाई विकास में बच्चों द्वारा प्रेरणादायक कविताएं सुनाई गई। सामाजिक विकास में बच्चों द्वारा सामाजिक संबंधों के बारे में चर्चा की गई। निपुण मेले में पीईईओ अधीनस्थ विद्यालय 27 आरबी, 25 आरबी, 22 आरबी, 20 आरबी, 21 आरबी, 77 आरबी ,76 आरबी के बच्चों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया। निपुण मिले के प्रभारी दर्शन सिंह सहोता ने मंच संचालन किया। प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल ने कहा कि इस प्रकार के मेलों में भाग लेने से बच्चों के सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ सरामेश्वर दयाल, रामफल, रामनिवास, भमोला सिंह, रोशन सिंह, कुलदीप सिंह, दर्शन सिंह सहोता, अल्का बिश्नोई, सुख वीर कौर, मनदीप कौर, राहुल मीणा, सीताराममीणा ,भीमराम ,हरप्रीत कौर, भूपेंद्र सिंह, रचना गोदारा, संदीप कौर, श्यामसुंदर, अमित कुमार, विनोद कुमार, जसवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।