17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिकारी खुद हुए शिकार

धांधू गांव की रोही में वन्य जीवों का शिकार करने गए चार युवकों को पुलिस ने बुधवार शाम को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sonakshi Jain

Jun 30, 2016

demo pic

demo pic

घड़साना

धांधू गांव की रोही में वन्य जीवों का शिकार करने गए चार युवकों को पुलिस ने बुधवार शाम को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से एमएल गन और बारूद आदि भी बरामद किया गया है। थानाधिकारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि सतराना गांव निवासी रमेश बावरी, पवनदीप सिंह, रामचन्द्र नायक और पुरानी मंडी निवासी ताराचंद हरिण, खरगोश आदि का शिकार करने की नीयत से रोही में घूम रहे थे। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर दबिश दी गई।

पुलिस को देखकर आरोपितों ने भागने का प्रयास भी किया। चारों आरोपितों को घेरा डाल कर गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने शिकार करने के लिए इस क्षेत्र में आना बताया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित वन्यजीव शिकार करने से पूर्व ही धरे गए।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग