9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की 297 स्थानों पर दबिश, 112 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

- 230 पुलिसकर्मियों की 61 टीमों ने सुबह 4 बजे दी दबिश
2 min read
Google source verification
पुलिस की 297 स्थानों पर दबिश, 112 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस की 297 स्थानों पर दबिश, 112 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस की ओर से वांछित आरोपियों, गैंगस्टरों के गुर्गों व अपराधिक प्रवृति के लोगों की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत शुक्रवार सुबह चार बजे 297 पुलिसकर्मियों की 61 टीमों की ओर से 297 स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई। जिसमें 112 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) एमएन निदेश के मार्गदर्शन में शुक्रवार को श्रीगंगानगर जिले में एक दिवसीय विशेष अभियान गया। जिसमें डकैती, चोरी, नकबजनी, लूट के अपराधों में चालानशुदा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए इनके ठिकानों पर एक साथ दबिश की कार्रवाई की गई।


इससे पहले सुबह चार बजे सभी थानों पर पुलिसकर्मी एकत्रित हुए। जहां डीएसपी व थाना प्रभारियों की ओर से पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया। ब्रीफ करने के बाद सभी को आरोपियों के ठिकानों पर रवाना किया गया। जिले में 61 टीमों की ओर से आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश की कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के ठिकानों के आसपास के लोगों में हडक़ंप मच गया। लोग जब सोए हुए थे, उस दौरान पुलिस की टीमें घरों पर दबिश दे रही थी। सुबह जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी अपने घरों में सोए हुए थे। जहां से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


भीषण सर्दी में सुबह पड़ी दबिश
- पुलिसकर्मियों की ओर से सुबह चार से पांच बजे के बीच आरोपियों के ठिकानों पर भीषण सर्दी के मौसम में दबिश की कार्रवाई की। जहां घरों में आरोपी पुलिस को रजाई व कंबलों में लिपटे हुए मिले। जहां से पुलिस आरोपियों को कंबल व रजाई सहित अपने साथ ले आई।


112 आरोपी किए गिरफ्तार
- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में 112 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरणों में वांछित सात आरोपियों के अलावा इस कार्रवाई में 105 व्यक्तियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। जिनको पाबंद करवाया गया है।