2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उठाया ढोस कदम, लूटपाट की वारदात पर चलेंगे अब विशेष अभियान

यातायात पुलिस की ओर से शहर में चलाए गए वाहन जांच व नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान में गुरुवार को 140 दुपहिया व चौपहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई। वहीं नो-पार्र्किंग जोन में खड़ी 13 कारों को क्रेन से उठाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lata Borad

•

Updated: 6 Jan 2017, 11:35 AM IST

police to finish crime and criminals

police to finish crime and criminals

श्रीगंगानगर

शहर में बाइकर्स की ओर से पिछले दिनों हुई दो लूटपाट की वारदातों के बाद चेती पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्य स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने बताया कि पिछले दिनों बाइकर्स की ओर से हुई लूटपाट की वारदातों को देखते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शाम को बाइक पर तीन या तीन से अधिक सवारियां मिलने पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही बाइक पर बैठे मिले युवकों से सख्ती से पूछताछ की जाए। उनकी पहचान की जाए और उसको तस्दीक किया जाए। संदिग्ध मिलने पर उनकी गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान बिना नंबरी वाहन, बाइकों पर नियमानुसार नंबर नहीं लिखे होने की स्थिति में भी कार्रवाई की जाए और उनके सही तरीके से नंबर लिखने के लिए पाबंद किया जाए। इसके लिए यातायात प्रभारी सहित सभी थानों को वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

थाना प्रभारी करेंगे गश्त

सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में शाम होते ही सभी थाना प्रभारी नियमित गश्त करेंगे। वहीं बाइकर्स व संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावी गश्त नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली के कार्यवाहक थाना प्रभारी विजेन्द्र सीला ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश के बाद वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है और कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा पुलिस टीमें इलाके में गश्त कर रही हैं। टीम की ओर से बाइकों पर तीन से अधिक सवारी बैठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा वाहनों की जांच की गई।

140 दुपहिया और चौपहिया वाहनों पर की कार्रवाई

यातायात पुलिस की ओर से शहर में चलाए गए वाहन जांच व नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान में गुरुवार को 140 दुपहिया व चौपहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई। वहीं नो-पार्र्किंग जोन में खड़ी 13 कारों को क्रेन से उठाया गया। यातायात प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर शहर में वाहन जांच अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान गुरुवार को विभिन्न चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान बिना कागजात, बिना हेलमेट, दो से अधिक सवारी बैठाने तथा नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर 140 चौपहिया व दुपहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई है। वहीं तीन वाहनों को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा और वाहनों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान बिना कागजात, बिना हेलमेट, बिना नंबर व गलत ढंग से नंबर लिखे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।