11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: निर्दलीय प्रत्याशी के बैनर में राष्ट्रपति का फोटो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
निर्दलीय प्रत्याशी के बैनर में राष्ट्रपति का फोटो

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: निर्दलीय प्रत्याशी के बैनर में राष्ट्रपति का फोटो

सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर).

राजस्थान में चारों ओर चुनावी सरगर्मियां देखने को मिल रही हैं। इसी बीच रण में उतरे प्रत्याशी कई बार प्रचार के दौरान ऐसे काम कर रहे हैं, जिनसे आदर्श आचार संहिता का उलंघन हो रहा है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को श्रीगंगानगर में सामने आया। यहां सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी पीताम्बर दत शर्मा के बैनर में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के चित्र प्रकाशित हैं। जिन्हें लेकर सोशल मीडिया में बैनर की फोटो वायरल होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

एक तरफ प्रधानमंत्री व दूसरी तरफ राष्ट्रपति
शहरवासियों का कहना है कि निर्दलीय प्रत्याशी पीताम्बर दत शर्मा के बैनर में एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व दूसरी तरफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का चित्र छपा हुआ है। जबकि नीचे निर्दलीय प्रत्याशी का फोटो छपा हुआ है।
राष्ट्रपति की फोटो प्रकाशित करवाना आदर्श आचार संहिता का उलंघन है। इस संबंध में प्रत्याशी से सम्पर्क नहीं हो सका। वहीं निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सीता शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच कर चुनाव आयोग के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग