5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

गैंगस्टरों से जुड़े अपराधियों के 75 से अधिक ठिकानों पर छापे, 52 आरोपी गिरफ्तार

- अफीम, कारतूस, चिट्टा, बंदूक व अवैध शराब मिली, वाहन जब्त

Google source verification

श्रीगंगानगर. गैंगस्टरों व उनके गुर्गों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत रविवार सुबह तडक़े करीब पांच बजे पुलिस टीमों ने 75 से अधिक स्थानों पर छापे की कार्रवाई की। यहां से पुलिस ने 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस, अफीम, चिट्टा, एयरगन व अवैध शराब बरामद की है। पुलिस इन आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।


पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने पुरानी आबादी थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदेश व रेंज में पंजाब के गैंगस्टरों, उनसे जुड़े लोगों व बदमाशों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रविवार सुबह करीब पांच बजे 75 से अधिक बदमाशों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। इन स्थानों पर सघन तलाशी ली गई ओर 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कुछ आरोपियों को मादक पदार्थ, अवैध हथियार आदि में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कुछ को शांतिभंग में गिरफ्तार कर पाबंद कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई जिले में समय-समय पर जारी रहेगी। गैंगस्टरों से जुड़े अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। प्रेसवार्ता में एएसपी सतनाम सिंह, सीओ सिटी अरविंद बेरड, सीओ विक्की नागपाल, कोतवाली थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह, सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, पुरानी आबादी थाना प्रभारी सुरजीत कुमार मौजूद थे।

एक सप्ताह तक की रैकी
– पुलिस ने इस कार्रवाई से पहले सभी आरोपियों की सप्ताह भर तक रैकी की। इनके संबंध में सभी तरह की सूचनाएं एकत्रित की गई। कब आते हैं, कब जाते हैं। घर में कौन-कौन है। यह सभी जानकारी जुटाई गई। इसके बाद पूरे प्लान के साथ दबिश की कार्रवाई की।


पांच सौ पुलिसकर्मी हुए शामिल
– आरोपियों के ठिकानों पर कार्रवाई के लिए पांच सौ पुलिसकर्मियों की 75 टीमें बनाई गई और उनको अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया। सही 5 बजे पुलिस ने इनके ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इन टीमों को तलाशी की एसओपी के संबंध में ब्रीफ करने के बाद भेजा गया था।

इस प्लानिंग में एएसपी सतनाम सिंह व डीएसटी प्रभारी कश्यप सिंह की मुख्य भूमिका रही। जिसमें शहर के सभी थाने, ग्रामीण एरिया के सभी सीओ व थाना प्रभारी शामिल रहे।


18 बाइक, 1 स्कार्पियो, 1 पिकअप, 5 चौपहिया वाहन जब्त
– पुलिस की ओर से आरोपियों के ठिकानों पर की गई दबिश की कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से 18 बाइक, एक स्कार्पियो, एक पिकअप, पांच अन्य चौपहिया वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस इन वाहनों के संबंध में भी जांच-पड़ताल कर रही है।


ये आरोपी हुए गिरफ्तार
– इस कार्रवाई में कोतवाली पुलिस ने आरोपी निशांत बजाज से 480 ग्राम अफीम व एक स्कार्पियो बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस आरोपी से पहले अवैध हथियार बरामद हो चुके है। वहीं आरोपी गैंगस्टर धौलू से जुड़ा रहा है और उससे यहां फिरौती के लिए धमकी दिलवाई तथा व्यापारी पर फायरिंग कराई थी।


– इस कार्रवाई में पुरानी आबादी पुलिस ने लक्ष्मण सिंह जाखड व रामसिंह जाखड़ के घर से 8 कारतूस बरामद किए हैं।
– कार्रवाई में हिन्दुमलकोट थाना पुलिस ने शिवराज सिंह व भूप सिंह से एक बंदूक व आठ कारतूस बरामद किए हैं।
– नई मंडी घडसाना पुलिस ने आरोपी नाजम सिंह से 3 ग्राम चिट्टा, आरोपी फिदा हुसैन से दो एयरगन व आरोपी गुरमीत सिंह से एक एयरगन बरामद की है।


– सदर थाना पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र वाल्मीकि से 52 पव्वे देशी शराब बरामद की है। वहीं बाबा राणा गैंग के मुखिया कुलजीत राणा को भी गिरफ्तार किया है। राणा चूनावढ़ इलाके में पहले अवैध हथियारों व गैंग के सदस्यों के साथ भी पकड़ा गया था। जिसने पुलिस को गाड़ी को टक्कर मारी थी।
-घडसाना पुलिस ने लॉरेंस गैंग के गुर्गे आशीष बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। इससे पुलिस पूछताछ कर रही है।