25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karanpur Vidhan Sabha Election 2023: भाजपा-कांग्रेस के लिए करणपुर सीट बनी प्रतिष्ठा का सवाल

Karanpur Vidhan Sabha Election 2023: श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को होने वाला विधानसभा चुनाव भाजपा-कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

2 min read
Google source verification
lok_sabha_election.jpg

अब लोकसभा चुनाव की तैयारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

Karanpur Vidhan Sabha Election 2023: श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को होने वाला विधानसभा चुनाव भाजपा-कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। यों तो इस सीट की हार-जीत से तकनीकी रूप में दोनों दलों पर असर नहीं होगा। लेकिन राज्य की सत्ता गंवा चुकी कांग्रेस इस चुनाव को जीतकर लोकसभा चुनाव के लिए आम कार्यकर्ताओं में जोश भरना चाहती है, वहीं राज्य की सत्ता पर काबिज हो चुकी भाजपा अपना इकबाल बनाए रखना चाहती है। यही वजह है कि दोनों दल चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हैं। करणपुर सीट पर चुनाव में 14 दिन शेष हैं। दोनों दलों का प्रचार अगले हफ्ते से जोर पकड़ेगा। भाजपा का फोकस अभी मंत्रिमंडल विस्तार पर है। यह अगले हफ्ते होना बताया जा रहा है। इसके बाद भाजपा नेताओं के भी यहां दौरे तेज होंगे। यह चुनाव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रतिष्ठा भी जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें : National Farmer's Day 2023: राजस्थान में हो रही है अमरीकन केसर की खेती, अच्छे मुनाफे से किसान हो रहे प्रेरित

कांग्रेसः 26 नेताओं को सौंपी प्रचार की कमान
करणपुर में प्रचार को लेकर कांग्रेस ने शुरुआत कर दी है। चुनाव प्रचार और प्रबंधन के लिए प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा 26 नेताओं की कमेटी भी बना चुके हैं। 19 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पदाधिकारियों की बैठक भी ले चुके हैं। पार्टी ने जिन 26 नेताओं को प्रचार की कमान सौंपी है, उनमें पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल के अलावा विधायक व वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

भाजपाः भाजपा ने बनाई चुनाव संचालन समिति
भाजपा ने करणपुर सीट पर चुनाव को लेकर संचालन समिति का गठन कर दिया है। समिति के प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया को बनाया गया है। इनके अलावा समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सी.आर. चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल और गंगानगर के जिलाध्यक्ष श्रवणपाल मान को शामिल किया गया है। इनके अलावा कई विधायक व वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के चलते नहीं हो सका था चुनाव
करणपुर सीट पर चुनाव होना था, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब चुनाव कांग्रेस ने यहां से कुन्नर के पुत्र रुपिन्दर कुन्नर को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार का पहला बड़ा आदेश: प्रदेश में नए कार्यों के टेंडर पर रोक, अरबों के काम अटके

पहले सत्ताधारी कांग्रेस ने ही मारी थी बाजी
विधानसभा चुनाव 2018 में भी आम चुनाव के दौरान रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा उम्मीदवार के निधन के चलते चुनाव स्थगित किया गया था। राज्य में कांग्रेस सत्ता में लौटी। इसके बाद यहां चुनाव हुए तो कांग्रेस ने ही बाजी मारी थी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग