25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पुलिस की मुठभेड़: यूपी का शूटर घायल, बाइक सहित दबोचा

- पंजाब बॉर्डर पर साधुवाली में पुलिस की नाकेबंदी पर बाइक सवार ने की फायरिंग, जवाहरनगर सीआई ने किया मुकाबला, आईजी-एसपी मौके पर पहुंचे
less than 1 minute read
Google source verification

श्रीगंगानगर. पंजाब-राजस्थान बॉर्डर के पास साधुवाली क्षेत्र में पुलिस की नाकेबंदी के दौरान शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार एक युवक बाइक पर पंजाब से आ रहा था, जिस पर शक होने पर पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। युवक ने रुकने की बजाय भागने का प्रयास किया और अपनी पेंट से पिस्टल निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना के दौरान पुलिस की सरकारी गाड़ी पर तीन फायर लगे, वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में युवक की टांग में गोली मारी। फायरिंग के बाद युवक बाइक सहित नीचे गिरा और फिर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। घायल शूटर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व जवाहरनगर सीआई देवेन्द्र सिंह ने किया। नाकेबंदी में मीरा चौकी प्रभारी एसआई नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल हरदेव सिंह, भारत, वीरेन्द्र, उग्रसेन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस ने पूछताछ में घायल शूटर की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी तीस वर्षीय आकाश के रूप में की। इसके पास से एक पिस्टल बरामद किया गया है। आरोपी को फिलहाल हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है। इधर, पुलिस अ​धिकारियों को सूचना मिलने पर वारदात स्थल की ओर से दौड़ गए। जिला मुख्यालय पर पहुंचे आईजी बीकानेर ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। इस वारदात स्थल पर वहीं एडिशनल एसपी रघुवीर प्रसाद शर्मा की अगुवाई में पुलिस जाब्ता जिला अस्पताल में पहुंचा। इधर, घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए एमओबी टीम पहुंची।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग