6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात सौ रुपए के फेर में एसएसबी रोड पर घमासान

-बाइक फूंकी, बोतलें फेंकी-पुलिस ने चार जने पकड़े, तीन फरार

2 min read
Google source verification
fire in bike

श्रीगंगानगर.

जवाहरनगर थाना इलाके में एसएसबी रोड पर बुधवार शाम को सात सौ रुपए के लेने के मामले को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान जमकर बोतलें फेंकी गईं और लाठियां चलीं। आरोपितों ने एक बाइक को आग लगा दी। इससे अफरा-तफरी मच गई तथा रास्ता जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार जनों को दबोच लिया जबकि तीन जने फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि शाम को एसएसबी रोड पर लेन-देन के मामले को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों तरफ से बोतलें फेंकी गई। आरोपितों ने एक बाइक में आग लगा दी।

होटल को सीज करने के बजाय अभयदान


सूचना पर थाना पुलिस व एएसआई जयकुमार भादू पहुंचे। पुलिस ने अर्जुन कॉलोनी निवासी मनीष पुत्र सतनामदास, साधु कॉलोनी निवासी शुभम पुत्र राजकुमार, राजकुमार पुत्र जम्मूराम व रामलाल कॉलोनी निवासी रोहित पुत्र दुलीचंद को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस व लोगों ने बाइक में लगी आग पर काबू पाया।

हम खुद निकालते है सिल्ट

पीडि़त पूजा कॉलोनी निवासी वीकेश पुत्र बीरबल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शाम को बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में लेनदेन के विवाद को लेकर एसएसबी रोड पर शिवमंदिर के पास फड़की उर्फ निशांत, राजकुमार, मनीष, शुभम, अरुण, रोहित वगैरह ने उसे रोक लिया। उससे मारपीट की तथा बाइक छीनकर ले गए और उसमें आग लगा दी।

यहां भी पढ़े

सौ पाठ्यक्रमों के साथ शीघ्र शुरू होगा पाई समर कैंप - https://goo.gl/aErqbw

अस्पताल में छह महिलाओं ने करवाई मैमोग्राफी - https://goo.gl/Km7t8U

रंग-गुलाल खेल, नाच-गाकर मनाया मजदूर दिवस - https://goo.gl/1JcJfD

घर में तंगहाल और पड़ोसी मालामाल - https://goo.gl/W9iFkN

झाड़-झंखाड़ नहीं, अब साफ स्वच्छ खेल मैदान - https://goo.gl/fvVjUB

सौर ऊर्जा से रिचार्ज होंगे बीएसएफ के सुरक्षा उपकरण - https://goo.gl/nMyk5X

इधर यातायात नियमों का पाठ, उधर सरेआम उड़ती धज्जियां - https://goo.gl/njF88p

मृतक के वारिसान को देने होंगे 66 लाख रुपए - https://goo.gl/BBiUs6