24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना को लेकर फल-सब्जी की दुकानों पर बढ़ी ग्राहकी

sale of vegitable and fruits: कोरोना वायरस के चलते गुरुवार को यहां फल-सब्जी की दुकानों एवं रेहडिय़ों पर दोपहर बाद ग्राहकी बढ़ गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Rajender pal nikka

•

Updated: 19 Mar 2020, 9:20 PM IST

कोरोना को लेकर फल-सब्जी की दुकानों पर बढ़ी ग्राहकी

कोरोना को लेकर फल-सब्जी की दुकानों पर बढ़ी ग्राहकी

श्रीगंगानगर।

कोरोना वायरस के चलते गुरुवार को यहां फल-सब्जी की दुकानों एवं रेहडिय़ों पर दोपहर बाद ग्राहकी बढ़ गई। फल-सब्जी मंडी के बाहर तो कुछ देर के लिए रास्ता जाम की स्थिति बन गई। बीरबल चौक, जैन भवन के सामने भी सामान्य दिनों की तुलना में ग्राहकी अधिक रही। कई उपभोक्ताओं का कहना था कि अनेक दुकानदारों ने ऊंचे दाम पर फल-सब्जी को बेचा है। आढ़तिया संघ के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह खनूजा ने बताया कि थोक मंडी में सामान्य स्थिति है, किसी को असहज होने की आवश्यकता नहीं है।

उधर, कृषि उपज मंडी समिति (फल-सब्जी) के सचिव लाजपतराय खुराना ने मंडी के व्यापारियों के साथ शाम को बैठक रखी और उन्हें सरकार की एडवाइजरी की पालना करने के लिए सहयोग मांगा। आढ़तिया संघ के अध्यक्ष खनूजा, सुरेंद्र सचदेवा, जीतसिंह, पर्यवेक्षक हेमराज गुरहानी, बहादरराम आदि बैठक में शामिल हुए। मंडी समिति के प्रशासक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ. गुंजन सोनी ने भी मंडी की व्यवस्था का ब्यौरा लिया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य की रक्षा जरूरी है, सरकार ने इस बारे में जो आदेश दिए हैं, उनकी पालना सुनिश्चित की जाएगी।

-रोजमर्रा सामान अधिक खरीदने लगे
कोरोना वायरस को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यहां रोजमर्रा सामान भी अधिक खरीदा जाने लगा है। गुरुवार को किरयाना विक्रेताओं के यहां अपेक्षाकृत अधिक ग्राहकी रही। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता के अनुसार सभी को व्यावहारिकता दिखानी चाहिए, व्यापारी दुनिया में बनी स्थिति के चलते हर तरह के सहयोग को तत्पर है।

-फल-सब्जी की आवक, भाव सामान्य
फल-सब्जी मंडी समिति से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को फल-सब्जियों की आवक सामान्य दिनों की तरह रही, इसी तरह थोक भाव भी सामान्य रहे। आलू, प्याज, टमाटर, खीरा, निम्बू, पत्ता गोभी सहित सभी सब्जियों की भरपूर आवक हो रही है। इनमें से दो-तीन प्रमुख सब्जियों के औसत भाव तो दो-तीन दिनों की तुलना में कुछ कम ही रहे।

-एसडीएम होंगे जिला स्तरीय नोडल अधिकारी
श्रीगंगानगर। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव एवं इसके राष्ट्रीय आपदा घोषित होने के चलते यहां के उप जिला कलक्टर (एसडीएम) उम्मेदसिंह रतनू को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने इस आशय का आदेश गुरुवार को जारी किया। इसके अनुसार रतनू राज्य स्तर, जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों से समन्वय बनाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग