24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरों में हो रही सीवरेज के पानी की आपूर्ति

पुरानी आबादी के लोग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता से मिले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 16 Feb 2018, 7:43 AM IST

clean the drain

श्रीगंगानगर.

नगर परिषद शहर में नालों की सफाई करवा रही है। इस बीच एक्सकेवेटर मशीन से सफाई के दौरान पेयजल पाइप लाइन टूट रही है। इससे इस लाइन में सीवरेज का गंदा पानी मिल हो रहा है। इसी पानी की आपूर्ति घरों में हो रही है। इस समस्या को लेकर गुरुवार को शहर की पुरानी आबादी के वार्ड 14 के लोग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता (शहर) वीके जैन से मिले। उन्हें ज्ञापन देकर बताया कि शहर की पुरानी आबादी में पिछले आठ-दस दिन से इस तरह के पानी की आपूर्ति हो रही है। यह पानी बदबू मार रहा है और पीने के लायक नहीं है। यह समस्या वार्ड नंबर 14 के खटीक मोहल्ला और बालाजी चौक सहित कई क्षेत्रों में है। गंदा और बदबूदार पानी पीने से कई जने बीमारियों की चपेट में भी आ चुके हैं।

अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र के संचालक डॉक्टर सहित तीन पकड़े


समस्या का हल नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन
कॉलोनी के लोगों ने विभाग के अधिशासी अभियंता को चेतावनी देते हुए कहा कि 16 फरवरी तक इस गंभीर समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध किया जाएगा। कॉलोनी के जयदेव ने बताया कि अधिशासी अभियंता को बोतल में सैंपल लाकर दिया है। कॉलोनी के राजेंद्र कुमार, गोपीराम,चानणराम, मुकेश काजल और सिलोचना सहित काफी लोगों का कहना है कि यह गंभीर समस्या है। इस संबंध में पार्षद के माध्यय से विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया था लेकिन अभी तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

भारत के साथ व्यापार व कृषि क्षेत्र में कार्य करेंगे


अब कार्मिक रहेगा सफाई टीम के साथ
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार यह समस्या शहर में एक जगह नहीं कई जगह आ चुकी है। अब विभाग ने तय किया है कि नगर परिषद का अमला जहां पर नालों की सफाई करवा रहा है। वहां पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का कार्मिक मौजूद रहेगा। इस दौरान यदि कोई पाइप लाइन आदि टूटती है तो मौके पर कार्मिक बुलाकर दुरुस्त करवाई जाएगी। इससे पहले बिनोबा बस्ती, रवि चौक,उदाराम चौक, सहित कई पाइप लाइन टूट चुकी है।


शीघ्र दुरुस्त करवाएंगे पाइप लाइनें
शहर की पुरानी आबादी के कुछ लोग गुरुवार को मिले थे। इनकी समस्या थी वार्ड 14 में पानी की आपूर्ति में सीवरेज का गंदे पानी मिलकर आ रहा है। मौके पर कार्मिक भेजकर पाइप लाइनों को दुरुस्त करवाया जाएगा।
वीके जैन, अधिशासी अभियंता (शहर), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग श्रीगंगानगर।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग