15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘केसरी’ की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार और परिणिति चौपड़ा पहुंचे सूरतगढ़ थर्मल

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  

less than 1 minute read
Google source verification
Actor

‘केसरी’ की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार और परिणिति चौपड़ा पहुंचे सूरतगढ़ थर्मल

सूरतगढ़ थर्मल.

फिल्म निर्माता करण जौहर की निर्माणाधीन फिल्म केसरी की शूटिंग के सिलसिले में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री परिणिति चौपड़ा शक्रवार दोपहर बाद सूरतगढ़ तापीय परियोजना की आवासीय कॉलोनी पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार 1897 की सारागढ़ी लड़ाई पर आधारित करण जौहर की निर्माणाधीन फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार और परिणिति चौपड़ा पर कुछ दृश्यों का फिल्मांकन सूरतगढ़ के निकटवर्ती गांव पदमपुरा में 15 से 20 दिसम्बर के बीच होना है।

इसी सिलसिले में शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब दोनो आवासीय कॉलोनी पहुँचे। परियोजना प्रशासन को मिले निर्देशानुसार प्रशासन ने इरेक्टर हॉस्टल के वीवीआइपी कक्षो में दोनों के ठहरने की व्यवस्था की है।
साथ आये फिल्म के क्रू मेंबर से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय और परिणिति अगले दो दिनों तक थर्मल में ही रुकेंगे। पदमपुरा गांव में ग्रामीण परिवेश के दृश्यों का फिल्मांकन किया जाएगा।
परियोजना के मुख्य अभियंता हरीबाबू गुप्ता ने अक्षय और परिणिति को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।