20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मारपीट व बोतलें फेंककर सात लोगों को घायल करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

- पुलिस कर रही पूछताछ

less than 1 minute read
Google source verification
मारपीट व बोतलें फेंककर सात लोगों को घायल करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

मारपीट व बोतलें फेंककर सात लोगों को घायल करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर. जवाहरनगर थाना पुलिस ने पिछले दिनों अशोक नगर बी छजगरिया मोहलले में मारपीट करने, घर में बोतलें व पत्थर फेंकने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 24 जून को छजगरिया मोहल्ला निवासी राखी पत्नि विक्की छजगरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थीमोहल्ले के मुन्ना, आर्यन उर्फ लोलु वगैरा ने एक राय होकर मेरे व मेरे परिवार वालों के साथ मारपीट की तथा इंटें व कांच की बोतले ंफैंक कर मारी। जिससे सात जनों को गंभीर चोटें आई।

मामले की जांच एएसआई कृष्ण कुमार को सौंपी गई। प्रकरण की गम्भीरता को देखते थाना प्रभारी फूलचंद शर्मा के सुपरविजन में मीरा चोकी प्रभारी एसआई रामप्रताप, एएसआई कृष्ण, कांस्टेबल नरेन्द्र व जोगेन्द्रसिंह की टीम गठित की गई।

गठित टीम ने वारदात मे संलिप्त आरोपी छजगरिया मोहल्ला अशोक नगर बी निवासी मुन्ना पुत्र तुफेलराम, आकाश उर्फ बिल्ला पुत्र किशनलाल, आर्यन उर्फ लोलु पुत्र सतपाल, रघु पुत्र किशनलाल, काला पुत्र तुफेलराम व विक्रम पुत्र विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। परिवादी पक्ष के साथ लोग झगड़े में घायल हुए थे। जिनको 29 चोटें आई थी।