7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल में छह महिलाओं ने करवाई मैमोग्राफी

नि:शुल्क जांच बंद होने पर पत्रिका ने उठाया था मुद्दातपोवन ट्रस्ट ने उठाया नि:शुल्क जांच करने का बीड़ा

2 min read
Google source verification
government hospital

श्रीगंगानगर.

राजकीय जिला चिकित्सालय में महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच के लिए तपोवन ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क मैमोग्राफी की सुविधा मंगलवार को उपलब्ध हो गई। ट्रस्ट की वैन ने अस्पताल समय में रहकर छह महिलाओं की मैमोग्राफी की। मैमोग्राफी का बजट नहीं मिलने पर जिला चिकित्सालय के अधीन पीपीपी मोड पर हो रही जांच इसी वर्ष 31 मार्च के बाद बंद कर दी गई थी।

अब नांदेड़ के लिए सफर हुआ आरामदायक

इस पर पत्रिका ने अभियान के रूप में समाचार प्रकाशित कर पुन: जांच शुरू करने का मुद्दा उठाया। इस पर तपोवन ट्रस्ट ने अस्पताल में नि:शुल्क मैमोग्राफी की सुविधा प्रदान करने का बीड़ा उठाया। ट्रस्ट की ओर से यह जांच माह की एक व पंद्रह तारीख को की जाएगी।

Video: डीएसपी दफ्तर आगे दूसरे दिन बेमियादी धरना जारी


केन्द्र से मिलता था बजट
स्तन कैंसर की जांच के लिए मैमोग्राफी कराने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से 2013 से श्रीगंगानगर सहित कई जिलों को बजट दिया जा रहा था। इस बजट का अन्य जिलों में उपयोग नहीं होने पर केन्द्र सरकार ने 31 मार्च 2018 से बजट देना बंद कर दिया, जिससे राजकीय चिकित्सालय में पीपीपी मोड पर कराई जा रही स्तन कैंसर की जांच बंद कर दी गई। इससे अस्पताल की कैंसर केयर यूनिट में स्तन कैंसर की जांच कराने के लिए आने वाली महिलाओं को निजी अस्पतालों में जांच करवाने पर 1500 से 1800 रुपए खर्च करने पड़ रहे थे। मैमोग्राफी का बजट नहीं मिलने पर जिला चिकित्सालय के अधीन पीपीपी मोड पर हो रही जांच इसी वर्ष 31 मार्च के बाद बंद कर दी गई थी।

यहां भी पढ़े

मंडी के गेट को किया बंद - https://goo.gl/WLR6n3

घर से लापता प्रोपर्टी डीलर का शव नहर में मिला - https://goo.gl/jdSGyv

अधिकांश ट्रांसफार्मर के पैनल खुले, फ्यूज नीचे - https://goo.gl/72HKZp

पूर्णिमा पर मंदिर में लगाया लंगर - https://goo.gl/CjnnnZ

आखिर कहां गया जिला प्रशासन - https://goo.gl/X3rXA8

रोडवेज बस में खत्म हुआ डीजल, गर्मी में तपे यात्री - https://goo.gl/pvi9jE

Video: डीएसपी दफ्तर आगे दूसरे दिन बेमियादी धरना जारी - https://goo.gl/8vr3sp