24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरयूबी के हाइट गेज गार्डर से टकराई स्लीपर कोच बस

हादसे में चालक सहित तीन यात्री घायल

less than 1 minute read
Google source verification
आरयूबी के हाइट गेज गार्डर से टकराई स्लीपर कोच बस

सादुलशहर. श्रीगंगानगर-सादुलशहर मार्ग पर स्थित आरयूबी के हाइट गेज गार्डर से टकराई स्लीपर कोच बस।

सादुलशहर. श्रीगंगानगर-सादुलशहर मार्ग पर स्लीपर कोच बस गांव बुधरवाली के निकट स्थित आरयूबी के प्रवेश द्वार के हाइट गेज गार्डर से टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक सहित तीन जने घायल हो गए, जिन्हें सादुलशहर के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। सडक़ हादसे की सूचना मिलने पर लालगढ़ जाटान पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक मनीराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे, दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाया व आवागमन सुचारू करवाया।

प्राप्त विवरण के अनुसार श्रीगंगानगर की एक निजी ट्रैवल्स की बस जोधपुर से श्रीगंगानगर होती हुई लुधियाना जा रही थी कि सादुलशहर से करीब 5 किमी. दूर श्रीगंगानगर मार्ग पर गांव बुधरवाली के निकट आरयूबी के हाइट गेज गार्डर से सुबह करीब 5.30 बजे धुुंध के कारण टकरा गई। यात्रियों को बस के शीशे तोडकऱ बस से बाहर निकाला गया। हादसे में बस चालक रामरतन (40) पुत्र भोजूराम, निवासी जोधपुर को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। बस में सवार यात्री प्रकाशचन्द्र गुप्ता (36) पुत्र विवेक गुप्ता, निवासी जोधपुर व विनोद वैष्णव (50) पुत्र सत्यनारायण वैष्णव निवासी झुंझुनू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में बस का कैबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उल्लेखनीय है कि किसान आन्दोलन के चलते साधुवाली बॉर्डर सील होने के कारण वाहनों का आवागमन वाया सादुलशहर पतली चैक पोस्ट से होते हुए पंजाब क्षेत्र की ओर हो रहा था। इस कारण यह बस इस डायवर्ट रूट से जा रही थी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग