Sriganganagar Bhabhi murder : राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी है। फिर खुद पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस हैरान रह गई। साथ ही पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में एक देवर ने भाभी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि देवर-भाभी के बीच पिछले लम्बे समय से विवाद चल रहा था। हत्या के बाद देवर खुद पुलिस थाने चला गया। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया दिया है। मौके पर दादी सास भी साथ थी। उसने बीच बचाव किया। इस पर देवर ने अपनी दादी पर भी हमला किया। इस हमले में दादी को भी गंभीर चोटें आई है। भाभी और सास दोनों मनरेगा में काम कर रही थी।
मामला श्रीगंगानगर के पदमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत 39 आरबी के गांव 43 आरबी का है। महिला सरोज (28 वर्ष) पत्नी राजाराम अन्य दिनों की तरह सोमवार सुबह गांव 43 आरबी में मनरेगा के काम के लिए पहुंची। उसके साथ उसकी दादी सास भी थी। वह भी मनरेगा में काम करती है। इसी बीच आरोपी नारायणाराम पुत्र धनुराम आया।
देवर-भाभी में पारिवारिक विवाद का मामला
नारायणाराम ने आते ही अपनी भाभी सरोज से मारपीट शुरू कर दी। भाभी से झगड़ता देख पास में काम कर रही सरोज की दादी सास ने बीच बचाव की कोशिश की। पर नारायणाराम पर खून सवार था। उसने दादी पर फावड़े से हमला किया जिस वजह से वह दूर जा गिरी। इसके बाद नारायणाराम ने अपनी भाभी सरोज के सिर में फावड़े से वार कर दिया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हत्या का कारण देवर-भाभी में लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद है।
यह भी पढ़ें - आशाराम जेल से आएंगे बाहर! राजस्थान हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश
दादी सास को भी लगी चोट
एडिशनल डीएसपी बनवारीलाल मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत 39 आरबी के गांव 43 आरबी में मनरेगा के काम में लगी महिला पर उसके देवर ने फावड़े से हमला कर दिया। फावड़ा महिला के सिर में लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान उसकी दादी सास को भी चोट लगी।
आरोपी सीधे थाने पहुंचा, हत्या का जुर्म स्वीकारा
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा जहां उसने हत्या का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। और इसे सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी बनवारीलाल मीणा, थानाधिकारी सोनू चौधरी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें - Gangster : गैंगस्टर कुलदीप जघीना कौन था? इस मंत्री ने कराया था कुलदीप का सरेंडर