20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Gangster : गैंगस्टर कुलदीप जघीना कौन था? इस मंत्री ने कराया था कुलदीप का सरेंडर

Gangster : गैंगस्टर कुलदीप जघीना कौन था? इस मंत्री ने कराया था कुलदीप का सरेंडर

Gangster Kuldeep Jaghina Murder : गैंगस्टर कुलदीप जघीना की पुलिस कस्टडी में 12 जुलाई को हत्या कर दी गई। पुलिस की आखों में मिर्च झोंककर गैंगस्टर कुलदीप जघीना को गोलियों से भूना डाला। और उसकी मौत हो गई। आपको तुरंत यूपी के अतीक अहमद मामले की याद आ जाएगी। अब सवाल पैदा होता है कि गैंगस्टर कुलदीप जघीना कौन था? कुलदीप जघीना की हत्या इतनी सुर्खियां क्यों बटोर रही है। जानिए...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Jul 2023, 2:32 PM IST

kuldeep_jaghina.jpg

गैंगस्टर कुलदीप जघीना

Who was Gangster Kuldeep Jaghina : गैंगस्टर कुलदीप जघीना को पुलिस जयपुर जेल से भरतपुर कोर्ट लेकर जा रही थी। बुधवार 12 जुलाई का दिन था। अपनी मौज में कुलदीप जघीना जा रहा था। पुलिस सतर्क थी। आगरा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमोली टोल प्लाजा पर अचानक कुछ बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की आंखों पर मिर्ची फेंकी तो पुलिस कर्मी बौखला गए। और इधर मौका पाकर बदमाशों ने कुलदीप जघीना पर गोलियों की बरसात कर दी। जघीना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस हत्यारों की खोज में जुट गई।

हत्याकांड में शामिल वांछित बदमाश की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। पुलिस के अनुसार अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से सौरभ सिंह, विष्णु, बबलू सिंह व धर्मराज सिंह को घटना के तीन घंटे के भीतर ही दबोच लिया था। अन्य 2 बदमाश अमनदीप व कुलदीप को हलैना थाना पुलिस ने आगरा से पकड़ा है। अब सवाल है कि कुलदीप जघीना कौन है? कैसे कुलदीप जघीना गैंगस्टर बना। तो जानिए अपने सवालों के उत्तर?



भाजपा नेता की हत्या कर सुर्खियों में आया

कुलदीप जघीना राजस्‍थान की भरतपुर जिले के उद्योग नगर पुलिस थाना इलाके के गांव जघीना का निवासी था। भाजपा नेता व जमीन कारोबारी कृपाल सिंह जघीना भी गांव जघीना में रहते थे। कृपाल सिंह जघीना बेहद रसूख वाले आदमी थे। 4 सितंबर 2022 को कृपाल सिंह जघीना अपनी कार से घर जा रहे थे। कुलदीप जघीना ने अपने गैंग संग मिलकर कृपाल सिंह जघीना की हत्‍या कर दी थी। जमीन वर्चस्व की लड़ाई में हत्या कर कुलदीप जघीना भाग गया। पर बचने की बहुत कोशिश के बाद राजस्थान पुलिस ने कुलदीप जघीना को महाराष्ट्र के कोल्हापुर (Kolhapur) में धर दबोचा।

कुलदीप जघीना पर दर्ज थे 15 केस

जमीनों की सौदेबाजी में होने वाले मारपीट में कुलदीप जघीना को धीरे-धीरे एक कुख्यात गैंगस्टर बना दिया। कुलदीप जघीना पर 15 केस दर्ज थे। जिनमें रंगदारी, मारपीट, ज़मीनों पर कब्ज़े के केस शामिल थे। इससे पूर्व एक मामले में कुलदीप जघीना पर नगर निगम में मनोनीत पार्षद गोविंद सिंह पर हमले का मामला दर्ज था। एनकाउंटर के डर से कुलदीप जघीना ने कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के माध्यम से पुलिस के सामने 26 फरवरी 2018 को आत्मसमर्पण किया था।

सुरक्षा को लेकर यह बड़ी चूक

एक गैंगस्टर का खात्मा हो गया। पर कुलदीप जघीना की सुरक्षा को लेकर यह एक बड़ी चूक है। इस पर सवाल उठेंगे। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इस बड़ी वारदात ने भरतपुर पुलिस (Bharatpur Police) की मुस्तैदी और कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी है।

यह भी पढ़ें - Gangster Jaghina Murder: ताबड़तोड़ एक्शन में पुलिस, आरोपियों को लेकर आई बड़ी खबर