8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gangster Jaghina Murder: ताबड़तोड़ एक्शन में पुलिस, आरोपियों को लेकर आई बड़ी खबर

Gangster Kuldeep Jaghina Murder : आमोली टोल प्लाजा पर कुलदीप जघीना की पुलिस सुरक्षा में गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 15 Jul 2023, 12:44 PM IST

Gangster Kuldeep Jaghina Murder

भरतपुर/पत्रिका। Gangster Kuldeep Jaghina Murder : आमोली टोल प्लाजा पर कुलदीप जघीना की पुलिस सुरक्षा में गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित छह आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर ब्लू टिक दिलाने वाले मैसेज से रहें सावधान, हो सकती है ठगी

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी बदमाशों की पहचान कर ली गई है। अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से सौरभ सिंह, विष्णु, बबलू सिंह व धर्मराज सिंह को घटना के तीन घंटे के भीतर ही मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया था। वहीं हत्याकांड में शामिल अन्य 2 बदमाश अमनदीप व कुलदीप को हलैना थाना पुलिस ने आगरा से पकड़ा है।

डीएसटी में काम कर रहे कांस्टेबल अजब सिंह के खिलाफ हलैना थाने में मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि यह कांस्टेबल लंबे समय से कृपाल जघीना के साथ जुड़ा हुआ था और सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहा था। रिपोर्ट में यह भी कहा है कि अजब सिंह षड्यंत्र में शामिल है। कृपाल के भाई पुलिसकर्मी रविन्द्र को भी रिपोर्ट में नामजद किया गया है।

यह भी पढ़ें : कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, जान की लगा दी बजी, हर कोई कर रहा तारीफ

पुलिस ने इन पर किया इनाम घोषित
हत्याकांड में शामिल वांछित बदमाश लोकेन्द्र उर्फ लॉकी, पंकज जघीना, रौविन उर्फ रॉबिन, देवेन्द्र सिंह तथा दो अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।