8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Blue Tick Fraud: सोशल मीडिया पर ब्लू टिक दिलाने वाले मैसेज से रहें सावधान, हो सकती है ठगी

Blue Tick Fraud: सोशल मीडिया अकाउंट वेरिफाई कराने के नाम पर साइबर धोखेबाज बड़ी ठगी कर रहे हैं। टिवटर, इंस्टाग्राम या फेसबुक अकाउंट पर ब्लू टिक दिलाने का झांसा देकर बैंक खाते में सेंध लगाई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 14 Jul 2023, 7:18 PM IST

patrika_news__1.jpg

श्रीगंगानगर/पत्रिका।Blue Tick Fraud: सोशल मीडिया अकाउंट वेरिफाई कराने के नाम पर साइबर धोखेबाज बड़ी ठगी कर रहे हैं। टिवटर, इंस्टाग्राम या फेसबुक अकाउंट पर ब्लू टिक दिलाने का झांसा देकर बैंक खाते में सेंध लगाई जा रही है। एक बार बैंक खाता नंबर उजागर होने के बाद राशि साफ हो जाती है। सोशल मीडिया अकाउंट वेरिफाई कराना ही है तो सीधे अपने खाते से आवेदन करें। प्रोफाइल रिव्यू करके कंपनी बता देगी कि ब्लू टिक यानी वेरिफिकेशन के लिए इलिजिबल है या नहीं। ऐसी ठगी से सावधान रहने की जरूरत है। इस तरह के मैसेज को लेकर सावधानी बरतें अन्यथा आपके साथ ठगी हो सकती है। ठग खाते को साफ कर सकते हैं। ऐसे स्कैम से बचने का एक ही तरीका है, अकाउंट को सिक्योर रखना। हमेशा याद रखें इंस्टाग्राम, टिवटर या कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉम ब्लू टिक दिलाने के लिए कभी भी मेल या मैसेज नहीं करता है। ऐसे किसी स्कैम से बचने के लिए किसी भी मेल या मैसेज का न तो जवाब दें और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें।

ब्लू टिक के लिए लेते है पैसा
यूजर के भरोसे को जीतने के लिए स्कैमर्स कुछ वेरिफाई अकाउंट का स्क्रीन शॉट दिखाते हैं, जिसमें यूजर से कुछ पैसे लेकर उसे ब्लू टिक दिलाने की बात होती है। ये फेक चैट इस तरीके से तैयार किया जाता है कि सामने वाला यूजर ये भरोसा कर लेता है कि ये सच में पैसे लेकर अकाउंट को वेरिफाई करा देगा। लेकिन होता इसका उल्टा है। यूजर से पैसे लेने के बाद स्कैमर्स अकाउंट को ब्लॉक कर देते हैं।

यह भी पढ़ें : कैफे की आड़ में अनैतिक काम, पुलिस कार्रवाई में 3 लड़के-लड़कियों को पकड़ा

मिल रहे ऐसे फ्रॉड मैसेज
इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक के लिए अप्लाई करने पर इंस्टाग्राम से मैसेज आता है द्यहमने आपका अकाउंट रिव्यू किया है। ब्लू टिक के लिए इलिजिबल हैं। मैसेज में यूजर को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने के लिए कहा जाता है। अकाउंट चेक करने पर अकाउंट में फॉलोवर्स की संख्या लाखों में मिलती है। ये मैसेज फॉर्मेट कुछ इस तरह का होता है कि अकाउंट फेक नहीं लगता है। ये लिंक दरअसल झारखंड के जामताड़ा और प्रदेश के भरतपुर में बैठे हैकर्स के होते हैं, जो शिकार बनाते हैं।

यह भी पढ़ें : कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, जान की लगा दी बजी, हर कोई कर रहा तारीफ

इनका कहना है
कोई पैसे लेकर ब्लू टिक दिलाने की बात करता है तो उसे तुरंत ब्लॉक कर दें। साथ ही अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट में टू-फैक्टर अथेन्टिकेशन को हमेशा ऑन रखें। इन सारी बातों को ध्यान रखकर ऐसे ऑनलाइन स्कैम से बच सकते हैं। उत्तराखंड, बिहार व प्रदेश के भरतपुर में बैठे ठग इस तरह से ठगी कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।-संजय बोथरा, डीएसपी साइबर क्राइम श्रीगंगानगर