5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

फोटोशूट कराने आए दूल्हे व फोटोग्राफर के अपहरण की सूचना से हडक़ंप

- सूचना पर सीओ ग्रामीण व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे

Google source verification

मिर्जेवाला (श्रीगंगानगर). मटीलीराठान थाना इलाके में मिर्जेवाला में फोटोशूट कराने के लिए आए दूल्हा- दुल्हन अभी मेकअप आदि कर रहे थे कि तीन गाडिय़ों में आए लोगों की ओर से दूल्हे व फोटोग्राफर के अपहरण से इलाके के लोगों में हडक़ंप मच गया। ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बाद में पता चला कि दूल्हा पंजाब में वांटेड था। जिसको पंजाब पुलिस ले गई। इसके बाद ही पुलिस अधिकारियों, दुल्हन व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


पुलिस ने बताया कि 85 आरबी रायसिंहनगर निवासी लवी की अनूपगढ़ निवासी लडक़ी से शादी हुई थी। जो मिर्जेवाला में स्थित फिल्म सिटी में फोटोशूट कराने के लिए आए थे। उनके साथ पदमपुर निवासी फोटोग्राफ मांगीलाल भी था। शनिवार दोपहर करीब बारह बजे लडक़ी ब्यूटी पार्लर में थी। वहीं दूल्हा व फोटोग्राफर सैलून में गए थे, जहां से सजने के बाद कार में ब्यूटी पार्लर के पास आए।

इसी दौरान तीन गाडिय़ों में सवार हथियारबंद व्यक्तियों ने कार को घेर लिया और दूल्हे व फोटोग्राफर को अपने साथ ले गए। इस दौरान लडक़ी ने उनसे पूछा कि वे कौन, तो खुद को मुलाजिम बताया। इस पर लडक़ी ने दूल्हे व फोटोग्राफर के अपहरण होने की बात लोगों को बताई। यहां लोग एकत्रित हो गए और खबर पूरे गांव में फैल गई। इससे ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी करवा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण सीओ भंवरलाल मेघवाल, थाना प्रभारी राकेश सांखला मय जाब्ते के मौके पर पहुंच गए। यहां पुलिस ने दुल्हन से मामले की जानकारी ली। बाद में पता चला कि दूल्हा पंजाब में किसी मामले में वांटेड है। जिसकी लोकेशन यहां मिलने पर पंजाब पुलिस पहुंच गई और उसको कार सहित अपने साथ ले गई। इसके बाद ग्रामीणों व दुल्हन ने राहत की सांस ली। मटीलीराठान पुलिस अधिकारी पंजाब पुलिस से जानकारी ले रही है।