6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल के गीतों पर विद्यार्थियों ने भंगड़ा डाला …भाभी थोड़ी एंड आ,हो जदो खेता विच सारा दिन चम सडऩा

-महाविद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों के बीच की कड़ी है छात्र कल्याण परिषद -एसडी लॉ पीजी कॉलेज के छात्र कल्याण परिषद कार्यालय का उद्घाटन

Google source verification

पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल के गीतों पर विद्यार्थियों ने भंगड़ा डाला …भाभी थोड़ी एंड आ,हो जदो खेता विच सारा दिन चम सडऩा
-महाविद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों के बीच की कड़ी है छात्र कल्याण परिषद

-एसडी लॉ पीजी कॉलेज के छात्र कल्याण परिषद कार्यालय का उद्घाटन

श्रीगंगानगर.सेठ जीएल बिहाणी सनातन धर्म विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र कल्याण परिषद के कार्यालय का उद्घाटन समारोह हुआ।कार्यालय उद्घाटन के बाद एसडी बिहाणी पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। समारोह का मुख्य आकर्षण लोकप्रिय पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल थे, जिन्होंने गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। अनमोल ने जी भाभी थोड़ी एंड आ,हो जदो खेता विच सारा दिन चम सडऩा, किसे काम ना जवानी मुटियार दा सहित कई पंजाबी गीत प्रस्तुत किए। साथ ही उन्होंने हिंदी गीतों की भी प्रस्तुतियां भी दी।अनमोल को सुनने के लिये मैदान युवाओं से खचाखच भरा हुआ था। उनकी प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्राओं ने जमकर भंगड़ा भी डाला।

विद्यार्थी शिक्षण में नवाचार करें

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि छात्र कल्याण परिषद विद्यार्थियों के राजनैतिक जीवन की शुरूआत है। छात्र प्रतिनिधि महाविद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों की बीच की वह कड़ी है जो दोनों पक्षों में सामंजस्य स्थापित कर तालमेल बनाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेठ जीएल बिहाणी सनातन धर्म शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी ने कहा कि छात्र कल्याण परिषद राजनीति की पहली पाठशाला है। उन्होंने छात्र कल्याण परिषद के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे शिक्षण में नवाचार करें ताकि छात्र-छात्राओं को अध्ययन में और अधिक लाभ मिल सकें।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधासमारोह में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पंजाबी,राजस्थानी, हरियाणवी, सामूहिक व एकल मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। छात्र यश अग्रवाल ने भी गीत की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।

——कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, टांटिया ग्रुप के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहित टांटिया, बिहाणी चिल्ड्रन्स एकेडमी प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष हिमांशु बिहाणी, विधि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव विमल बिहाणी,यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष संजय महिपाल,नगर परिषद के पूर्व उप सभापति महेश गुप्ता, भाजपा नेता महेश पेड़ीवाल, एडवोकेट पवन मोहनका, समाजसेवी बिमलादेवी, प्रमुख व्यवसायी प्रमोद गोल्याण,संजय मूंधड़ा,महेंद्र बागड़ी,बाबू खां रिजवी,राजकुमार जोग,अजय नागपाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सीताराम बिश्नोई, नरेश अग्रवाल व लविश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

छात्र कल्याण परिषद कार्यालय का उद्घाटनमहाविद्यालय प्राचार्य डॉ.सिहाग, छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष रितिक गुप्ता, उपाध्यक्ष कपिश मोहनका, महासचिव केशव चौधरी तथा संयुक्त सचिव प्रवीण गोल्याण ने अतिथियोंं का स्वागत किया। अतिथियों ने रिबन काटकर छात्र कल्याण परिषद कार्यालय का उद्घाटन किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आत्माराम सिहाग,छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष रितिक गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने रेशम सिंह अनमोल को सम्मान प्रतीक भेंट किया। समारोह में एसडी पीजी कॉलेज छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष प्रथम गंभीर व शहर के अन्य महाविद्यालयों के छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्राचार्य डॉ.सिहाग ने सभी अतिथियों का आभार वक्त किया।