श्री गंगानगर

ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी राजस्थान के इन शिक्षकों को जाना पड़ेगा स्कूल, बीकानेर कार्यालय में भेजने होंगे फोटो-वीडियो

Summer Vacation 2025: राजस्थान में कई सालों बाद इस बार जून माह में शिक्षकों को स्कूल जाने की जरूरत नहीं होगी। स्कूल 1 जुलाई से ही शुरू होंगे। उसी दिन शिक्षक व विद्यार्थी दोनों अध्ययन व अध्यापन शुरू करेंगे।

2 min read
कार्यालय की तस्वीर (फोटो: पत्रिका)

International Yoga day 2025: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रीष्मावकाश रहेगा। पदस्थापन स्कूलों से दूर अन्य शहर या गांव में रहने वाले शिक्षकों को उस दिन वही स्कूल आने की जरूरत नहीं है लेकिन छुट्टियों में वे अपने घर के नजदीक के स्कूल में जाकर योगाभ्यास कराएंगे। दूसरी तरफ प्रदेश में कई सालों बाद इस बार जून माह में शिक्षकों को स्कूल जाने की जरूरत नहीं होगी। स्कूल 1 जुलाई से ही शुरू होंगे। उसी दिन शिक्षक व विद्यार्थी दोनों अध्ययन व अध्यापन शुरू करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। इस दिन हर स्कूल में योग कार्यक्रम होना है। जिसमें संस्था प्रधान की ओर से योग एवं इसका मानव जीवन में महत्व… पर लेख लिखकर उसका वाचन करना है। नोडल अधिकारी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को योग दिवस कार्यक्रम के बाद शाम पांच बजे तक जिले का नाम, आयोजन करने वाले विद्यालयों की संख्या, विद्यार्थियों की संख्या और कार्मिकों तथा अभिभावकों के संख्या की सूचना भेजनी होगी।

विद्यार्थियों को करेंगें पुरस्कृत

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालय में नियुक्त ब्रांड एम्बेसेडर या शारीरिक शिक्षकों की ओर से योगाभ्यास करवाया जाएगा।

स्कूल में श्रेष्ठ योग व व्यायाम की मुद्राए करने वाले दो विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

जिससे योग के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़े। योग दिवस कार्यक्रमों के बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को 20-20 फोटो व 5-5 वीडियो विभाग के बीकानेर कार्यालय को भेजने होंगे।

पास के स्कूल में ले सकेंगे भाग

ग्रीष्मावकाश में मुख्यालय से घर जाने वाले शिक्षकों के लिए पास की स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने की छूट दी है। वहीं 24 जून को शिक्षकों को स्कूल बुलाने के निर्णय में परिवर्तन कर नया सत्र में शिक्षकों और विद्यार्थियों को 1 जुलाई को स्कूल में उपस्थित होने का निर्णय किया है। यह बेहतर है।

महेन्द्र पाण्डे, मुख्य महामंत्री, राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ

Updated on:
30 May 2025 12:11 pm
Published on:
30 May 2025 11:02 am
Also Read
View All

अगली खबर