4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: सूर्य की किरणें भी बनाती हैं शरीर को स्वस्थ…

मनुष्य का पहला सुख निरोगी काया है। और प्रकृति ने हमें बहुत से संसाधन उपलब्ध कराए हैं जो उत्तम स्वास्थय के लिए काफी मददगार हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 28 Nov 2017, 7:45 AM IST

patrika event

श्रीकरणपुर.

मनुष्य का पहला सुख निरोगी काया है। और प्रकृति ने हमें बहुत से संसाधन उपलब्ध कराए हैं जो उत्तम स्वास्थय के लिए काफी मददगार हैं। यह बात सोमवार को राजस्थान पत्रिका व रवजोत डेंटल एवं फिजियो केयर हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वाधान में ज्ञान ज्योति उमा विद्यालय में हुए कार्यक्रम में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.जयश्री बवेजा ने कही। डॉ.बवेजा ने बताया कि विभिन्न विटामिनों व पोषक तत्वों की कमी से हमारे शरीर पर विपरीत असर पड़ता है।

लेकिन दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों व स्वच्छ सुंदर वातावरण में रहने से हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। यहां तक कि सूर्य की किरणें भी शरीर को स्वस्थ बनाने में मददगार हैं। शारीरिक व मानसिक विकास के लिए उन्होंने बच्चों को पैकेट बंद भोजन छोडऩे तथा मोबाइल, टीवी व बंद कमरे से निकलकर प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग की सलाह दी।

दांतों की देखभाल भी जरूरी

दंत चिकित्सक डॉ.सनी बवेजा ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए दांतों की देखभाल भी जरूरी है। टेढ़े-मेढ़े या टूटे दांत होने पर व्यक्ति खुलकर हंसने में भी शर्माता है। उन्होंने कहा कि का खाने से पहले हम हम खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचते हैं लेकिन दांतो में बैक्टिरिया होने से यही भोजन हमारे लिए नुकसानदायक बन जाता है। इससे कई बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने दांतों की सफाई व ब्रश करने का सही तरीका बताते हुए दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह दी। अच्छी आदतें रखती हैं स्वस्थ सेवानिवृत्त शिक्षक बलदेव सैन ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। और स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतें होना जरूरी है। सैन ने प्रतिदिन सुबह सैर ? योग ?? करने की सलाह दी।

वहीं उन्होंने परिवार, समाज व देश की उन्नति के लिए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की बात कही। सैन ने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे की बात कही। पत्रिका की सराहना स्कूल के प्रधानाचार्य बीएल माथुर ने वक्ताओं की ओर से दी गई जानकारी को उत्तम स्वास्थय के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए राजस्थान पत्रिका के आयोजन की सराहना की। वरिष्ठ अध्यापक प्रेम जिनागल, अमरजीत सिंह, सतपाल सिंह, रामनिवास लिम्बा, राजीव सिंगला, रेखा सोनी, श्वेता शर्मा, नवनीत सोनी, पूजा चावला, सीमा खुराना व ज्योति शर्मा ने कहा कि सामाजिक सरोकारों में राजस्थान पत्रिका हमेशा अग्रणी रहा है। पत्रिका प्रतिनिधि प्रवीण राजपाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधन व अन्य वक्ताओं का आभार जताया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़