
श्रीगंगानगर। प्रदेशवासियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) ने सूरतगढ़ थर्मल ( suratgarh Super Thermal Power Plant ) के लिए करोड़ो रुपए की सौगात दी है। CM गहलोत ने सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट ( Surtgarh Super Critical Thermal Power Project ) की इकाई के लिए करीब 1200 करोड़ रूपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री ने 660-660 मेगावाट की सातवीं एवं आठवीं इकाई ( Suratgarh 7th-8th Thermal Power Unit ) की बढ़ी हुई लागत 1241 करोड़ 35 लाख रूपये के प्रस्ताव को स्वीकृत किया है। साथ ही उन्होंने बढ़ी हुई लागत के 20 प्रतिशत के समतुल्य राशि 248 करोड़ 27 लाख रुपए जमा पूंजी में राज्य सरकार की हिस्सेदारी के रूप में देने की स्वीकृति भी प्रदान की है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट कर भी जानकारी दी है...
उल्लेखनीय है कि इन दोनों इकाइयों का कार्य 7 हजार 920 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ववर्ती सरकार के समय वर्ष 2016 में पूरा होना था, लेकिन कार्य समय पर पूरा नहीं होने के कारण इनकी लागत 1241 करोड़ 35 लाख रुपए बढ़कर 9 हजार 161 करोड़़ 35 लाख रुपए हो गई। इस स्वीकृति के बाद इन दोनों इकाइयों का कार्य जल्द पूरा होगा और इसी वर्ष इनसे वाणिज्यिक उत्पादन ( Commercial production ) शुरू हो सकेगा।
आपके काम की अन्य खबरें यहां पढ़ें..
Published on:
15 Jul 2019 04:58 pm

बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
