
सिंचाई पानी का मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा - राठौड़
घड़साना. इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण में 12 दिसम्बर से प्रस्तावित सिंचाई पानी वितरण के रेग्यूलेशन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने यह मामला विधानसभा में उठाने की चेतावनी दी है। प्रतिपक्ष उपनेता एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने रविवार को घड़साना दौरे के दौरान यह घोषणा की।
पूर्व विधायक शिमला देवी बावरी के आवास पर आए प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ को भारतीय जनता ंपार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, देहात अध्यक्ष विनोद पारीक, जिला महामंत्री उम्मेदसिंह राठौड़, सतपाल मुंजाल, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका बैलाण, अनूपगढ भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा आदि ने सिंचाई पानी के मुद्दे के बारे में अवगत करवाया। पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ से कई किसान भी मिले। भाजपा के प्रतिपक्ष उपनेता राठौड़ ने किसानों की मांग को जायज मानते हुए चार में से दो ग्रुप में पानी देने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सिंचाई पानी के मुद्दे को उठाकर सरकार की गलत नीति का विरोध किया जाएगा।
सिंचाई पानी को लेकर मंडी बंद का समर्थन मांगा
इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण में रबी फसल के लिए चार में से दो ग्रुप में पानी देने की मांग को लेकर किसान संगठन सक्रिय हो गए हैं। इसके तहत मंडियां बंद तथा प्रस्तावित आंदोलन को लेकर व्यापार मंडल से समर्थन मांगा है। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष लखविन्द्र सिंह ने बताया कि जल संसाधन विभाग ने तीन में से एक ग्रुप में पानी देने का वरीयताक्रम बनाया है जो कि किसानों के हितों के लिए घातक है। गेहूं की फसल पर सीधा असर पडऩे के कारण किसान आंदोलित हैं। चार में से दो ग्रुप में पानी देने की मांग को लेकर 10 दिसम्बर को मंडी बंद के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाकिसं ने व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों से मिल कर समर्थन मांगा है। व्यापार मंडल ने किसानों की मांग को जायज मानते हुए मंडी बंद रखने का आश्वासन दिया है।
Published on:
09 Dec 2019 01:46 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
