6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: श्रीगंगानगर में आर एस एस का पथ संचलन

शहर में शनिवार को एस डी बिहानी कॉलेज से आर एस एस के तत्वावधान में पथ संचलन निकाला गया। इससे पूर्व कॉलेज परिसर में

2 min read
Google source verification
RSS

श्रीगंगानगर में आर एस एस का पथ संचलन

श्रीगंगानगर.

शहर में शनिवार को एस डी बिहानी कॉलेज से आर एस एस के तत्वावधान में पथ संचलन निकाला गया। इससे पूर्व कॉलेज परिसर में हुए आयोजन में संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि संघ गरीब और असहाय को सहयोग का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि धर्मांधता उचित नही है। संघ ईश्वर एक है।धरती भारत माता है। वही हमे संसाधन उपलब्ध करवाती है। भारत माता ही हमे सब कुछ देती है।


सभी धर्म पंथ जातियों का सम्मान हो। किसी धर्म मे कट्टरता नही हो। संघ कहता नेक बनो सचे बनो। राम ही खुदा खुदा ही राम है। धर्मांतरण हिंसा मुक्त धर्मांधता मुक्त भारत चाहिए।


सर्जिकल स्ट्राइक से हमने बताया कि हम लड़ भी सकते हैं। पाकिस्तान का यही रवैया रहा तो वह विश्व के नक्शे से गायब हो जाएगा। जन जन में हमे संकल्प जागृत करना है की हमे मृतु देना अखंड भारत मे। पाकिस्तान विश्व के लिए अभिशाप है। अफजल दाऊद कसाब आतंक के मॉडल है। जब हमने यह कहा तो चीन ने वीटो कर दिया। चीन को हर जगह हमारे सामने विश्व मे मात मिली। यदि चीन ताकतवर हुआ तो विश्व और भारत को दुखी होने पड़ेगा। चीन के पास धन और शास्त्र की आसुरी शक्ति है। वह कभी अच्छा नही हो सकता। चीन साम्राज्यवादी है वह हमें हड़पना चाहता है। आज सभी भारत के मित्र बनना चाहते है।


अहिंसा से दुष्ट ताकतों को हराया जा सकता है। चीन के आर्थिक बहिष्कार की जरूरत है। चीनी माल खरीदने पर स्वाभिमान चला जायेगा। चीन को आर्थिक और सामाजिक रूप से बहिष्कृत करें।


भारतीय माल खरीदने पर भारत के लोगो को रोजगार मिलेगा और भारत महान होगा। रोहिंग्या के समर्थक गद्दार है।

उन्हीने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं के विस्तार का आव्हान किया।
इस अवसर पर विभाग संघ चालक चिमन लाल और जिला संघ चालक टीएस सिंह भी मौजूद थे।