6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी में दिखेगा बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा का हुनर

-27 को लगेगी प्रदर्शनी,वर्ष 2021-22 में चयनित विद्यार्थी होंगे शामिल-श्रीगंगानगर जिले के 207 और हनुमानगढ़ 380 विद्यार्थियों का हुआ चयन

Google source verification

इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी में दिखेगा बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा का हुनर

-27 को लगेगी प्रदर्शनी,वर्ष 2021-22 में चयनित विद्यार्थी होंगे शामिल
-श्रीगंगानगर जिले के 207 और हनुमानगढ़ 380 विद्यार्थियों का हुआ चयन

श्रीगंगानगर.इंस्पायर अवार्ड मानक सत्र 2021-22 में चयनित विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का हुनर जिला स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में दिखाने का अवसर मिलेगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी की गई है। इसमें प्रदेश के 10019 विद्यार्थी का चयन हुआ है। इसमें श्रीगंगानगर जिले से 207 और हनुमानगढ़ जिले से 380 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। जबकि चयनित विद्यार्थियों की सूची में जयपुर टॉप पर है और जैसलमेर निचले पायदान पर है। जयपुर के 993 एवं जैसलमेर के मात्र 67 विद्यार्थी ही चयनित हुए हैं। श्रीगंगानगर जिले में 27 को इंस्पायर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य में सत्र 2021-22 में कुल 10019 विद्यार्थियों को अवार्ड के लिए चुना गया है। प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन 16 से 27 जनवरी के बीच होगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से चयनित विद्यार्थी को डीबीटी के माध्यम से दस हजार रुपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में भिजवाई जा रही है। प्रदत्त प्रोत्साहन राशि का उपयोग विज्ञान विषय में अपने मौलिक विचारों की अभिव्यक्ति के लिए विद्यार्थियों की ओर से इन्स्पायर अवार्ड प्रदर्शनी के माध्यम से खर्च करना होता है। इंस्पायर अवार्ड में कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों को मौका मिला है।

——-
सर्वश्रेष्ठ रहे 5 से 10 प्रतिशत प्रतिभागियों का चयन

—–
विद्यार्थियों ने जो बेस्ट इनोवेटिव आईडिया,प्रोजेक्ट या मॉडल इत्यादि ऑनलाइन फॉर्म में प्रस्तुत किया है वो ही बेस्ट इनोवेटिव आईडिया,प्रोजेक्ट या मॉडल जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रर्दशनी में प्रस्तुत करना होगा। जिला स्तर की इन्स्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ रहे 5 से 10 प्रतिशत प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी के लिए किया जाएगा। चयनित समस्त प्रतिभागियों को प्रदर्शनी में भाग लेना अनिवार्य किया गया है।

मन मस्तिष्क में नई सोच विकसित करना

विज्ञान और सामाजिक अनुप्रयोगों में निहित कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों के मूल विचारों और नवाचारों को लक्षित करना है,जो स्कूली बच्चों के बीच रचनात्मक एवं नवीन सोच की संस्कृति को बढ़ावा देता है। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि पैदा करने के साथ मन मस्तिष्क में नई सोच विकसित करना है। इससे विद्यार्थी समाज के उपयोगी मॉडल तैयार कर सके।

चयनित मॉडल के विद्यार्थी को विदेश यात्रा का अवसर

विद्यार्थियों के मॉडल जिला,राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर तक चयनित होते हैं। चयनित मॉडल को आइआइटी व एनटीए जैसे संस्थानों के तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाता है। सृजनात्मक सोच रखने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने वाली योजना में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित मॉडल को राष्ट्रपति भवन में प्रवर्तन उत्सव में प्रदर्शित किया जाता है। साथ ही विदेश यात्रा का अवसर भी मिलता है।

—————–
इस्पांयर अवार्ड का गणित

-श्रीगंगानगर जिले में चयनित विद्यार्थी-207
-हनुमानगढ़ जिले में चयनित विद्यार्थी-380

-राज्य में चयनित विद्यार्थी-10019
-राज्य में चयनित विद्यार्थियों में जयपुर रहा टॉप-993

-राज्य में सबसे कम चयन हुए विद्यार्थियों जैसलमेर-67

—————-
इंस्पायर अवार्ड के तहत श्रीगंगानगर जिले के 207 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इन चयनित विद्यार्थियों को अब दस-दस हजार रुपए की राशि मिलेगी। इस राशि का उपयोग विद्यार्थी मॉडल बनाने के काम में लेगा। श्रीगंगानगर जिले में 27 जनवरी को जिला स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

वेद जलंधरा,एडीइओ,माध्यमिक शिक्षा विभाग,श्रीगंगानगर।