
श्रीगंगानगर.
नहरबंदी के दौरान पीने का पानी नहीं मिलने से प्यासे दम तोड़ रहे वन्य जीवों की रक्षा के लिए जम्भेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा संस्था के कार्यकर्ता आगे आए हैं। इन कार्यकर्ताओं ने वन्य जीव बहुल लखासर की रोही में खेळ का निर्माण करवा कर उनमें पानी भरवाया है। संस्था के कार्यकर्ता पिछले कई सालों से यह कार्य कर वन्य जीवों की प्राण रक्षा कर रहे हैं।
नहर बंदी के कारण इन दिनों वन्य जीवों के लिए पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। नहर बंदी नहीं होती तब वन्य जीव नहरों में बनाए गए गऊ घाटों पर पानी पीकर अपनी प्यास बुझा लेते हैं। अब चूंकि महीने भर से बंदी चल रही है तो गऊ घाटों में भी पानी नहीं रहा। ऐसी स्थिति में प्यास से व्याकुल वन्य जीव दम तोडऩे लगे हैं। इन्हें बचाने के लिए संस्था ने पहले से बनी खेळियों का पुनर्निर्माण कराने तथा नई खेळियां बनाकर उन्हें पानी से भरने का बीड़ा उठाया है।
संस्था के अनिल धारणियां ने बताया कि बुधवार को लखासर की बारानी रोही में खेळ बनाकर उसे टैंकर से पानी मंगवा कर भरा गया।
खेळी बनाने और उसे पानी से भरने में लक्ष्मण धारणियां, विष्णु धारणियां, रामेश्वर गोदारा, विनोद, सुभाष तथा वन विभाग के अधिकारी एसएल स्वामी, बीएस राठौड़ और वनपाल लेखराम व मंगूराम का सहयोग रहा।
यहां भी पढ़े
प्रवेश के लिए बहाना पड़ रहा पसीना - https://goo.gl/v2AU4s
सात सौ रुपए के फेर में एसएसबी रोड पर घमासान - https://goo.gl/XUBPGe
सिफारिश दरकिनार कर अनाथों की चमका रहे तकदीर - https://goo.gl/KoXF8g
छेड़छाड़ के विरोध में हुए आक्रोशित - https://goo.gl/aqdu7u
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना : 36 ग्राम पंचायतों के 260 गांवों में चल रहा प्री-सर्वे - https://goo.gl/U2MqgJ
इधर यातायात नियमों का पाठ, उधर सरेआम उड़ती धज्जियां - https://goo.gl/njF88p
सौर ऊर्जा से रिचार्ज होंगे बीएसएफ के सुरक्षा उपकरण - https://goo.gl/nMyk5X
Published on:
03 May 2018 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
