3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SriGanganagar कांग्रेस का कोई धणी धेारी नहीं, कांग्रेसियों ने सुनाई खरी-खरी

There is no rich man of Congress, Congressmen listened well- दो साल से जिलाध्यक्ष की नियुक्ति अटकी, अभी तक नगर विकास न्यास में चैयरमैनी की नियुक्ति तक नहीं

3 min read
Google source verification
SriGanganagar कांग्रेस का कोई धणी धेारी नहीं, कांग्रेसियों ने सुनाई खरी-खरी

SriGanganagar कांग्रेस का कोई धणी धेारी नहीं, कांग्रेसियों ने सुनाई खरी-खरी

SriGanganagar श्रीगंगानगर। कांग्रेस के सदस्यता अभियान के तहत जिले में करीब डेढ़ लाख नए कार्यकर्ता बनाने के संबंध में बुलाई गई बैठक में कांग्रेसियों ने जमकर खरी-खरी सुनाई। कई कार्यकर्ताओं का कहना था कि पिछले दो सालों से कांग्रेस का जिलाध्यक्ष का पद खाली पड़ा हैं। जिलाध्यक्ष नहीं होने से कार्यकर्ता अपना दुखड़ा किसे सुनाए किससे फरियाद करें। no rich man of Congress , Congressmen listened well

जिला परिषद सभागार में आयोजित इस बैठक में कईयों का कहना था कि कांग्रेस ऑफिस के लिए भूखंड काफी सालों से निर्माण के लिए अटका हुआ हैं। वहीं कईयों ने यहां तक बोला कि महज डेढ़ साल का समय शेष रहा है लेकिन अभी तक नगर विकास न्यास में चैयरमैनी की नियुक्ति तक नहीं हो पाई हैं। खुद की सरकार होकर भी पराये से लगते हैं। There is no rich man of Congress, Congressmen listened well
पूर्व पार्षद और पूर्व महासचिव शंकर असवाल ने यहां तक बोल दिया कि इलाके में अफसरों की फौज ऐसी लगा दी है कि कार्यकर्ता की सुनवाई नहीं करते। हाइकमान ने अपनी आंख और कान बंद कर लिए हैं। SriGanganagar कांग्रेस के प्रति माहौल खत्म करने के लिए भाजपा या अन्य राजनीतिक दल नहीं बल्कि हाइकमान की कमजोरी जिम्मेदार हैं। कांग्रेस इलाके में अब सिमट रही हैं।
मनोनीत पार्षद गुरमीत सिंह का कहना था कि इलाके में कांग्रेस कमजोर नहीं है बल्कि हाइकमान की कमजोरी के कारण कांग्रेस को अब तक कमाण्डर नहीं मिल पाया हैं।

कांग्रेस ने पंचायतराज चुनाव और नगर पालिका चुनाव में वर्चस्व कायम रखा। लेकिन संगठन के तौर पर मजबूत नहीं किया। There is no rich man of Congress, Congressmen listened well
वहीं Namita Sethi महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष नमीता सेठी का कहना था कि विधानसभा चुनाव में हर किसी को कांग्र्रेस की टिकट चाहिए लेकिन चुनाव होने के बाद कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही हैं। पूछने वाला नहीं है। सेठी ने यहां तक कह दिया कि विधायक गौड़ की वजह से कांग्रेस जिन्दा हैं, संगठन तो बिखरा हुआ हैं।

Councilor Anoop Bajwa इधर, पार्षद अनूप बाजवा ने यहां तक कह दिया कि भाजपा एक मिस कॉल पर सदस्य बना रही है, उनकी सरल प्रक्रिय हैं। लेकिन कांग्रेस के डिजीटल से सदस्य बनाने की प्रक्रिया काफी जटिल हैं। कांग्रेस ऑफिस के लिए भूखण्ड प्राइम लोकेशन पर है लेकिन उसे बनाने में अब तक कोई आगे नहीं आ रहा हैं।

वहीं भाजपा ने भव्य ऑफिस बना दिया हैं। पूर्व पार्षद सुरेन्द्र स्वामी ने कहा कि ज्वलंत मुद्दे जैंसे दूषित पानी के मुद्दे पर कांग्रेस मौन हो गई हैं। साामूहिक रूप से यह मुद्दा उठाया जाता तो जनता का सहयोग मिलता। इस पर विधायक राजकुमार गौड़ का कहना था कि इस मामले को राजस्थान विधानसभा में उठाया जा चुका हैं। वहीं सीएम अशोक गहलोत खुद पंजाब जाकर प्रयास कर चुके हैं।

Suchitra Arya, Vice-Chairman of Rajasthan State Agricultural Industries Development Board

इस दौरान राजस्थान राज्य कृषि उद्योग विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष सुचित्रा आर्य (एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व विधायक) ने अपने संबोधन में भाजपा पर प्रहार करते हुवे कहा पेट्रोल डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं, जिसके चलते महंगाई सातवे आसमान पर है, मूल प्रश्न है अस्तित्व की रक्षा; सत्ता में बने रहने की भूख और अभिलाषा में भाजपा लोगों का ध्यान जीवन की मूल समस्या से सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हटा रही है भाजपा अपनी स्वार्थसिद्धि के लिए समयबद्ध प्रोपेगैंडा रचती रहती है ! केंद्र सरकार राजधर्म को भूलाते हुवे कॉरपोरेटस की कठपुतली बनी हुई है; लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनैतिक मान्यताओं को जीवित बनाये रखने के लिए देशभर में कांग्रेस पार्टी का मजबूत होना बहुत जरूरी है!
एआईसीसी ने डिजिटल प्रणाली के माध्यम से सुद्रढ़ और पारदर्शी बेहतर कार्यक्रम दिया है जिसे पीसीसी के निर्देशानुसार हम सभी कांग्रेसजन को आमजन तक लेकर जाना है, राजस्थान हमारी पार्टी का सबसे बड़ा सत्ताधारी राज्य है! इसलिए मेरा व्यक्तिगत मानना है डिजिटल सदस्यता अभियान में सबसे बड़ी भागीदारी हमारे प्रदेश की होनी चाहिए ऐसा हमारा दायित्व बनता है!

SriGanganagar एआईसीसी सचिव एवं जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सहारण, उपजिला प्रमुख सुदेश मोर, पूर्व विधायक सोना बावरी, दौलतराज, पूर्व प्रधान गुरदत्ता सिंह बराड़, भूपेन्द्र कौर टूरना, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर मिगलानी, ललित बहल आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

Story Loader