
इस बार 17 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने उत्पादन का अनुमान
मोढ़ी गन्ना और बीजू गन्ना की फसल दस हजार बीघा क्षेत्रफल में
इस बार 17 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने उत्पादन का अनुमान
श्रीगंगानगर. इस बार इलाके में हुई अच्छी बारिश, पर्याप्त सिंचाई पानी और अनुकूल मौसम चल रहा है। इस कारण गन्ने की बंपर फसल है तथा बेहतर उत्पादन की उम्मीद है। इस बार 10 हजार बीघा में गन्ने की फसल है जबकि पिछले वर्ष 9200 बीघा में गन्ना की फसल हुई थी। इसमें ढाई हजार बीघा में मोढ़ी गन्ना और साढ़े सात हजार बीघा में बीजू गन्ना की फसल है। इस बार 17 लाख क्विंटल गन्ना का उत्पादन होने की उम्मीद है। शुगर मिल प्रबंधन के अनुसार श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर, पदमपुर, गजसिंहपुर सहित श्रीगंगानगर जिले में 10 हजार बीघा में गन्ना की फसल है। शुगर मिल के अधिकारियों का कहना है कि इस बार गन्ने का उत्पादन के साथ गुणवत्ता भी बेहतर होगी। उल्लेखनीय है कि कमीनपुरा क्षेत्र के चक 23 एफ श्रीकरणपुर में नई शुगर मिल 16 जनवरी 2015 को शुरू हुई थी। पहले शुगर मिल में गन्ना पिराई श्रीगंगानगर में पुरानी शुगर मिल में हुआ करती थी।
गन्ना की बुवाई का गणित
वर्ष बीघा में
2016-17 16 हजार बीघा
2017-18 8 हजार 833 बीघा
2018-19 10 हजार बीघा
2019-20 10 हजार बीघा
2021-22 8000 बीघा
2022-23 92,000 बीघा
2023-24 10,000 बीघा
इस बार सर्वे में दस हजार बीघा गन्ना की फसल है तथा पिछले वर्ष से अधिक गन्ना की फसल का उत्पादन होने की संभावना है। फसल की अच्छी बढ़वार हुई है तथा गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
- सुधीर जावला, उप-महाप्रबंधक, राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल लिमिटेड, श्रीगंगानगर।
Published on:
03 Aug 2023 10:09 am

बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
