28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीगंगानगर खंड में इस बार सरसों की बंपर फसल

श्रीगंगानगर खंड में 4,42,816 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सरसों का रकबा है।
less than 1 minute read
Google source verification
Mustard crop 05
  • श्रीगंगानगर.कृषि प्रधान क्षेत्र श्रीगंगानगर खंड में इस वर्ष सरसों की फसल पीली चुनरी की तरह लहलहा रही है, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी है। जिले में इस बार सरसों की खेती जोरदार हुई है। श्रीगंगानगर में 1,31,977 हेक्टेयर, अनूपगढ़ क्षेत्र में 1,40,539 हेक्टेयर और हनुमानगढ़ जिले में 1,70,300 हेक्टेयर भूमि पर सरसों के फसल की बुवाई की गई है। श्रीगंगानगर खंड में 4,42,816 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सरसों का रकबा है। कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक (कृषि) डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि मौसम रबी फसलों के लिए अनुकूल रहा है और सरसों के फूल आने के कारण फसल की बढ़वार बढिय़ा हो रही है। गांव लाडूवाली के किसान बेगराज भाटी ने बताया कि मौसम ने अब तक सरसों की फसल के लिए सहयोग दिया है और कोई रोग दिखाई नहीं दे रहा है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग