22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनोरंजन और ज्ञान का खजाना आज से तीसरे चरण में

-मौके पर करवा सकेंगे पंजीकरण -आज से शुरू होंगे तीस कोर्स
2 min read
Google source verification
summer camp 2018

मनोरंजन और ज्ञान का खजाना आज से तीसरे चरण में

श्रीगंगानगर.

स्केटिंग, योग ,मेडिटेशन, हैंडराइटिंग इम्प्रूवमेंट, आर्चरी, मिड ब्रेन एक्टिविटी, स्पोकन इंग्लिश और ऐसे ही कई मनोरंजन और ज्ञान से भरे पाठ्यक्रम शुक्रवार से शहर के सुखाडिय़ा सर्किल स्थित भारती कॉन्वेंट स्कूल में शुरू होंगे । जी हां, राजस्थान पत्रिका के शैक्षिक अनुभाग पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) के समर कैंप के तीसरे चरण में शुक्रवार से यहां शुरू होगा मनोरंजन और ज्ञान का खजाना । प्रतिभागियों की सुविधा के लिए मौके पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सुबह सवा आठ बजे से शुरू होने वाले कैंप में तीस पाठ्यक्रम रखे गए हैं।


ये कोर्स होंगे शुरू
पाई समर कैंप के तीसरे चरण में शुक्रवार से स्केटिंग,योग , मेडिटेशन, हैंडराइटिंग इंप्रूवमेंट, आर्चरी, मिड ब्रेन एक्टिविटी, स्पोकन इंग्लिश, हेयर एंड ब्यूटी केयर, जुडो, एरोबिक्स, ड्राइंग, क्विक केल्क्यूलेशन, स्केचिंग, बेसिक कम्प्यूटर, व्यक्तित्व विकास, रोबोटिक, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, वेस्टर्न डांस, वोकल म्यूजिक, गिटार, हारमोनियम, बेकिंग एंड चॉकलेट कुकिंग, वैदिक मैथ कोर्स शुरू होंगे । इनमे रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।


उद्घाटन सुबह नौ बजे
समर कैम्प का उद्घाटन कार्यक्रम सुबह नौ बजे रखा गया है। इसमे अतिथि के रूप में गुरुनानक गल्र्स स्कूल कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी सचिव जेपी सिंह, जीआरजी गणेश सिनेमा के सीएमडी विजय गोयल, भारती कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक विवेक गुप्ता, मयूर स्कूल के सीएमडी हेमन्त गुप्ता उपस्थित रहेंगे।


बढ़ा विद्यार्थियों का उत्साह
पाई समर कैम्प के द्वितीय चरण में श्रीगुरुनानक गल्र्स स्कूल में चल रहे कैंप में लगातार विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। क्विक केल्क्यूलेशन, हैंडराइटिंग इंप्रूवमेंट, ड्राइंग, बैडमिंटन, गिटार, वैदिक मैथ, एकरिग, हेयर एंड ब्यूटी केयर में प्रतिभागी उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं।


ये हैं सहयोगी
पाई समर कैम्प का प्रायोजक मयूर स्कूल है। अन्य सहयोगियों में भारती कॉन्वेंट स्कूल , जीआरजी गणेश सिनेमा, एम्युलेशन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, आईईसी कम्प्यूटर सेंटर, जैन आईटीआई, राज जलोटा ड्रेसेज, जेबी क्लासेज, गुरुनानक गल्र्स सीनियर सैकंडरी स्कूल, धूम स्केटिंग क्लब , ओरकुस होम एप्लाइंसेज शामिल हैं। पाई समर कैम्प में रजिस्ट्रेशन के लिए राजस्थान पत्रिका कार्यालय अथवा मोबाइल नंबर 8005615193 पर सम्पर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए pie.patrika.com पर लॉगइन कर 10 प्रतिशत छूट प्राप्त की जा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग