सड़क हादसे रोकने व मृत्यु दर कम करने के लिए नशे में वाहन चलाने, ओवरस्पीड व मोबाइल पर बात करते हुए चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस की ओर से एक साल में अच्छी कार्रवाई की गई।ऐसे करीब पौने चार हजार वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कवायद चल रही है। अभी तक इसमें 2400 लाइसेंस निरस्त कराए जा चुके हैं।