27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छीनाझपटी करने के आरोप में दो जने बापर्दा गिरफ्तार

-लिफ्ट देकर रास्ते में मोबाइल-नकदी व चेन छीनने का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 19 Jul 2018, 11:30 AM IST

arrested

छीनाझपटी करने के आरोप में दो जने बापर्दा गिरफ्तार

हनुमानगढ़.

मोटर साइकिल पर लिफ्ट देकर रास्ते में थाप-मुक्कों से मारपीट कर मोबाइल-नकदी व सोने की चेन छीनने के मामले में टाउन पुलिस ने दो जनों को बापर्दा गिरफ्तार किया है।


दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। मामले की जांच कर रहे शेरगढ़ चौकी प्रभारी लखवीर सिंह गिल ने बताया कि छीनाझपटी करने के मामले में नानकसिंह उर्फ मानक (26) पुत्र प्रकाश सिंह मजहबी सिख व मांगीलाल (20) पुत्र महावीर नायक दोनों निवासी चक तीन एसएसडब्ल्यू पीएस टिब्बी को बापर्दा गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 11 मई को नरेन्द्र कुमार पुत्र बृजलाल बावरी निवासी वार्ड आठ, सेक्टर नंबर 12, जंक्शन ने रिपोर्ट दी थी कि आठ मई को रात करीब साढ़े आठ बजे वह रावतसर जाने के लिए टाउन में फतेहगढ़ मोड के पास खड़ा बस का इंतजार कर रहा था।

तभी एक मोटर साइकिल पर सवार दो जने वहां आए। उससे रावतसर जाने का रास्ता पूछा। दोनों ने रावतसर जाने का कहते हुए उसे बाइक पर बैठा लिया। जब वे लखूवाली के पास केडब्ल्यूडी नहर पर पहुंचे तो चालक बाइक को नहर की पटरी-पटरी से सडक़ से करीब सौ मीटर दूर ले गया। उससे थाप-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। जेब से मोबाइल, करीब 3800 रुपए की नकदी निकाल ली। गले में पहनी आधे तोले की सोने की चेन छीनकर भाग गए।

इस पर बाइक सवार दोनों अज्ञात जनों के खिलाफ भादंसं की धारा 382, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और करीब दो माह की गहन जांच के बाद नानकसिंह व मांगीलाल नायक को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया है। शेरगढ़ चौकी प्रभारी गिल ने बताया कि आरोपितों तक पहुंचने में साइबर तकनीक का खासा योगदान रहा। इनकी जिला कारागृह में शिनाख्त परेड होगी। शिनाख्त परेड की कार्रवाई के बाद आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा।


मारपीट के आरोप में मामला दर्ज
रावतसर.

पुलिस ने मारपीट के आरोप में तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रहलाद पुत्र दलीप सुथार निवासी वार्ड तीन ने मामला दर्ज करवाया। बताया कि बुधवार सुबह श्योलाल, श्योलाल की पत्नी व श्योलाल का लडक़ा लाठियां लेकर घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। साथ ही अंगुली में पहनी सोने की अगूंठी निकाल कर ले गए। शोर मचाने पर आस पास के लोग आए और छुड़वाया। बाद में श्योलाल झूठे मामले में फसाने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग