10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूने मकान से घर का पूरा सामान चोरी ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ

less than 1 minute read
Google source verification

श्रीगंगानगर. सदर थाना पुलिस ने पिछले माह होमलैण्ड सिटी प्रथम में एक सूने मकान से घर का पूरा सामान समेट ले जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में इलाके में हुई चोरी की अन्य वारदात भी खुलने की उम्मीद है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 25 जुलाई को 82 एलएनपी पदमपुर निवासी वीरेन्द्रजीत सिंह पुत्र सुखजिंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह होमलैण्ड सिटी प्रथम में इंद्र कुमार भाटिया के मकान में 6 साल से किराए पर रह रहा हूं। वह एक माह के लिए मकान बंद करके अपने गांव 82 एलएनपी पदमपुर चला गया था। 24 जुलाई को वापस आया तो घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। घर से रसोई के बर्तन, फिल्टर, ज्यूसर, गीजर, बाल्टियां, इनवर्टर, बैटरी, वुफर, स्पीकर, कॉस्मेटिक का सामान, बाथरूम का सामान सहित अन्य सामान नहीं मिला। पहली मंजिल के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। वहीं मुख्य गेट भी सही नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले को ट्रेस आउट करने के लिए एएसआई सूरजभान, कांस्टेबल भजनलाल व गुलाब की टीम बनाई गई। टीम की ओर से प्रयास करते हुए साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी वार्ड नंबर 13 मन्नीवाली सादुलशहर निवासी सुधीर पुत्र रामदयाल व बनवाली लालगढ़ जाटान निवासी रोहित पुत्र कालूराम को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में इलाके में हुई चोरी की अन्य वारदात भी खुलने की उम्मीद है।