
अनूपगढ़ में ग्राम पंचायत की जमीन पर ड्रग तस्कर के अवैध कब्जे को किया ध्वस्त, पत्रिका फोटो
Bulldozer Action Rajasthan: श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में पुलिस ने बांडा ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की है। तस्कर और उसके भाई सरकारी जमीन पर मकान बनाकर अवैध गतिविधियां संचालन में लिप्त थे। आरोपी के खिलाफ 24 एपीडी के ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने मंगलवार को सरकारी जमीन पर बने अवैध पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।
श्रीगंगानगर से मिली जानकारी के अनुसार बांडा ग्राम पंचायत की जमीन पर आरोपी रणविंद्र सिंह उर्फ जॉनी और उसके दो भाईयों ने अवैध कब्जा कर भवन निर्माण कर लिया था। इसी मकान से आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी रणविंद का एक भाई नशा तस्करी मामले पंजाब में और दूसरा सूरतगढ़ जेल में बंद है।
आरोपी रणविंद्र सिंह उर्फ जॉनी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, NDPS व अन्य मामलों में विभिन्न पुलिस थानों में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर स्थानीय लोगों को धमकाने का भी आरोप है। जिस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को शिकायत भी दी थी। आरोपियों ने बांडा कलोनी ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उक्त अवैध कब्जे वाले मकान पर नशेड़ियों का जमावड़ा हर समय लगा रहता है। इसके अलावा ग्राम पंचायत क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की आवाजाही से स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा होने लगा है। हालांकि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मांग पर क्षेत्र में गश्त बढ़ाई लेकिन फिर भी मादक पदार्थों की बिक्री का धंधा जारी रहा।
बांडा कॉलोनी ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर अनूपगढ़ थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने
ग्राम पंचायत के सरपंच देवेंद्र सिंह राठौड़ से तस्दीक कर मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान
मौके पर अनूपगढ़ पुलिस थानाधिकारी मय जाप्ता, तहसीलदार दिव्या चावला, ग्राम पंचायत सरपंच देवेंद्र सिंह राठौड़ सहित ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस ने ग्राम पंचायत बांडा कॉलोनी के गांव 24 APD में मकान को बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई की है।
Published on:
09 Jun 2026 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
