9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन को मिलेगा एक और तोहफा, रेलवे बोर्ड को भेजा 2 नई वॉशिंग लाइन का प्रस्ताव

Rajasthan : भारत-पाक सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले को आने वाले वर्षों में रेल सेवा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिल सकती है। स्टेशन पर 2 नई वॉशिंग लाइनों के निर्माण का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।

2 min read
Google source verification
Sri Ganganagar railway station get gift 2 new washing lines Proposal sent Railway Board

Rajasthan : श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : भारत-पाक सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले को आने वाले वर्षों में रेल सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिल सकती है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। स्टेशन को हेरिटेज लुक देने के साथ-साथ रेलवे अब परिचालन क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में स्टेशन पर दो नई वॉशिंग लाइनों के निर्माण का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।

साथ ही ट्रेनों के ठहराव और संचालन को सुगम बनाने के लिए नए यार्ड की योजना पर भी काम चल रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद नई रेलगाडियों के संचालन की संभावनाओं को बल मिलेगा। वर्तमान में श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 35 से अधिक रेलगाड़ियों का संचालन होता है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और रेल सेवाओं के विस्तार के कारण मौजूदा संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। फिलहाल स्टेशन पर 24 और 26 कोच वाली ट्रेनों के लिए दो वॉशिंग लाइनें उपलब्ध है, लेकिन भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अतिरिक्त वॉशिंग लाइनों की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

उपयुक्त भूमि की हो रही तलाश

रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई वॉशिंग लाइनों के निर्माण से ट्रेनों की साफ-सफाई और रखरखाव की क्षमता बढ़ेगी। कोचों की धुलाई और तकनीकी तैयारी समय पर हो सकेगी, जिससे यात्रियों को भी साफ-सुथरे कोच और बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को खड़ा करने और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए यार्ड की योजना बनाई गई है।

वर्तमान में स्टेशन पर सात लाइनें हैं, जिन पर यात्री और मालगाड़ियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। प्रस्तावित यार्ड में करीब 15 लाइनों की व्यवस्था किए जाने की योजना है। इसके लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है।

अब वॉशिंग लाइनों के विस्तार पर विशेष फोकस

बीकानेर रेल मंडल में भी वॉशिंग लाइनों के विस्तार का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। लालगढ़, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, हिसार और भिवानी स्टेशनों पर नई वॉशिंग लाइनों की स्वीकृति या निर्माण प्रक्रिया जारी है। इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद मंडल में वॉशिंग लाइनों की संख्या 7 से बढ़कर 18 तक पहुंच जाएगी।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के अनुसार इन परियोजनाओं के पूरा होने से नई ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं बढ़ेगी, रेल सेवाएं अधिक व्यवस्थित होंगी और श्रीगंगानगर सहित पूरे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग