2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉस्टल में तीन युवतियों के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए दो युवकों को भेजा जेल

- तीन युवतियां भी पुलिस ने शांतिभंग में की थी गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 24 Apr 2018, 9:10 PM IST

demo pic

demo pic

श्रीगंगानगर.

सदर थाना पुलिस ने रिद्धिसिद्धि द्वितीय में एक हॉस्टल में सोमवार रात को कॉलोनी के लोगों की सतर्कता से पकड़े गए दो युवक व तीन युवतियों को मंगलवार सुबह अदालत में पेश किया गया, जहां दो युवकों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है तथा युवतियों को जमानत पर छोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को रिद्धि सिद्धि द्वितीय की कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि वहां एक हॉस्टल में दो युवक व युवतियां संदिग्ध अवस्था में मौजूद हैं और युवकों ने शराब पी रखी है। इस दौरान हॉस्टल के बाहर कॉलोनी के काफी लोग जमा हो गए। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को हॉस्टल के बाहर दो युवक मिले जो नशे की हालत में थे। जो पुलिस को सही जवाब नहीं दे पाए और पुलिसकर्मियों से ही उलझने लगे। पुलिस इनको थाने ले गई। पुलिस ने एसएसबी रोड निवासी मोहित पुत्र राधेश्याम व सुनील पुत्र कुलविंद्र को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।

उधर कॉलोनी के लोगों ने हॉस्टल से युवतियों को निकालने के लिए भी कहा लेकिन अंदर से हॉस्टल का दरवाजा नहीं खुला। इस पर लोगों ने अधिकारियों को फोन कर दिए। इस पर देर रात थाना प्रभारी कुलदीप वालिया मय जाब्ते वहां पहुंचे और हॉस्टल से तीन युवतियों को निकाला। तीनों युवतियों को पुलिस थाने ले गई और उन तीनों को भी शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। तीनों युवतियां ब्यूटी पॉर्लर का काम करती हैं। इस दौरान कॉलोनी के लोग भी थाने पहुंच गए। लोगों ने वहां हॉस्टल व किराए के मकानों में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने को प्रार्थना पत्र दिया। यहां पहले भी कॉलोनी के लोगों की ओर से शिकायतें की जाती रही है। पुलिस ने दो युवक व तीन युवतियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों युवकों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया तथा युवतियों को जमानत पर छोड़ दिया। थाना प्रभारी कुलदीप वालिया ने बताया कि हॉस्टल मालिक को बुलाया जाएगा और उसे हॉस्टल में किसी रखने से पहले पुलिस को उनकी जानकारी देने की हिदायत दी जाएगी।


हॉस्टल व मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस नहीं कर पा रही कार्रवाई

- लोगों ने बताया कि शहर में हॉस्टल व किराए के मकानों में संदिग्ध गतिविधियां होने तथा बाहर से आकर यहां अपराध कारित करने वाले आरोपितों के कई बार खुलासे हो चुके हैं। इसके बावजूद भी पुलिस की ओर से ना तो अभी तक एक भी हॉस्टल मालिक व संचालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है और ना किराए पर ऐसे लोगों को रखने वालों पर कार्रवाई हो पाई है। इसके चलते लोग किराए के लालच में बिना पूछताछ किए ही अपने मकानों व हॉस्टल में लोगों को ठहरा देते हैं। लोगों ने बताया कि शहर में हुए कई बड़े अपराधों में भी अपराधियों को शरण देने वालों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई पुलिस नहीं कर पाई है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़