19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो पिस्टल, पांच कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

बाइक जब्त, वारदात की फिराक में घुम रहे थे, दबोचे 

2 min read
Google source verification

image

pawan uppal

Aug 07, 2017

घड़साना. समीप के छतरगढ थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो जनों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक युवक अलवर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपितों से एक बाइक भी जब्त की है। थानाधिकारी हंसराज लूणा ने बताया कि ४६५ हेड से बाइक पर सवार दो युवक छतरगढ की ओर रवाना हुए थे। दोंनो युवक किसी वारदात के लिए जा रहे थे। इस बीच कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह को उक्त दोनों युवकों के बारे में जानकारी मिल गई। जिस पर थानाधिकारी लूणा के नेतृत्व में पुलिस ने आरडी ५५९ के पास नाकाबंदी कर दी। दोनों युवक नाकाबंदी के नजदीक आए तो हक्के-बक्के रह गए। दोंनो युवक वापिस जाने के लिए बाइक को मोडऩा चाहा। लेकिन पुलिस ने दोनों आरोंपितों को दबोच लिया। थानाधिकारी ने दबोचे गए युवकों के पहने हुए कपड़ो की तलाशी ली। जिस पर आरोपित महाजन थाना क्षेत्र के गांव सूंई निवाससी भंवराराम बावरी पुत्र बृजाराम के कब्जे से ९ एमएम पिस्टल तथा एक कारतूस बरामद हुआ है। वहीं दूसरे आरोपित मुण्डावर थाना जिला अलवर के गांव छापर पदमाड़ा निवासी बलवंतराम बावरी पुत्र दुलीचंद के कब्जे से एक रिवाल्वर 2.2 एमएम तथा पांच कारतूस बरामद हुए हैं। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के अपराधिक रिकार्ड के लिए संबंधित थानाधिकारियों को सूचित किया गया है। दोनों युवक नाकाबंदी के नजदीक आए तो हक्के-बक्के रह गए। दोंनो युवक वापिस जाने के लिए बाइक को मोडऩा चाहा। लेकिन पुलिस ने दोनों आरोंपितों को दबोच लिया। थानाधिकारी ने दबोचे गए युवकों के पहने हुए कपड़ो की तलाशी ली। जिस पर आरोपित महाजन थाना क्षेत्र के गांव सूंई निवाससी भंवराराम बावरी पुत्र बृजाराम के कब्जे से ९ एमएम पिस्टल तथा एक कारतूस बरामद हुआ है। थानाधिकारी हंसराज लूणा ने बताया कि ४६५ हेड से बाइक पर सवार दो युवक छतरगढ की ओर रवाना हुए थे। दोंनो युवक किसी वारदात के लिए जा रहे थे। इस बीच कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह को उक्त दोनों युवकों के बारे में जानकारी मिल गई।