
2 women arrest
Rajasthan Big News: राजस्थान के गंगानगर जिले में रहने वाली इन दोनों महिलाओं को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इनके पास से असलाह और बम मिले हैं। ये बम इन्होनें घर में ही बना दिए और पड़ोसी को उड़ाने की तैयारी कर ली थी। लेकिन किसी तरह से पुलिस को पहले ही सूचना मिल गई और पुलिस ने दोनो को धर लिया। दोनो पर पहले भी कई केस दर्ज हैं। दोनो को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी है। श्याम नगर इलाके में पुलिस ने यह एक्शन लिया है।
पुलिस ने बताया कि श्याम नगर क्षेत्र में सिकलीगर मौहल्ले में रहने वाले तीस साल की उषा और पच्चीस साल की जसविंद्र उर्फ जस्सी को अरेस्ट किया है। उनके पास से सात पैट्रोल बंद बरामद किए गए हैं। पैट्रोल कांच की बोतलों में भरकर उसे बम बनाया गया था। ये काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। उनके पास से और भी पैट्रोल मिला है, वे और भी बम बनाने की तैयारी में थीं।
बमों के अलावा एक तलवार और कुछ छुर्रे भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनो की पड़ोस में रहने वाले एक शख्स से खुन्नस थी और इसी कारण उसे सबक सिखाने की तैयारी चल रही थी। बम बनाने के बाद बुधवार रात ही उसके घर पर हमला करना था। पहले तो बम फेंकने थे और उसके बाद बम से बचने के लिए जो भी बाहर की ओर भागता उस पर तलवार और छुर्रों से हमले करने की प्लानिंग थीं। गनीमत रही की समय रहते पुलिस ने हालात काबू कर लिए। दोनो अपराधिक प्रवृति की हैं। दोनों पर पांच केस पहले भी दर्ज हैं।
Published on:
28 Mar 2024 08:29 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
