
अंडर 19 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूरज आहूजा और सदस्य मानव सुथार का शहर में हुआ स्वागत
-रैली के रूप में पहुंचे बिहाणी क्रिकेट एकेडमी
-स्वागत समारोह में विधायक गौड़ सहित रही कई लोगों की भागीदारी
श्रीगंगानगर.
अंडर 19 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूरज आहूजा और सदस्य मानव सुथार के श्रीगंगानगर आगमन पर जिला क्रिकेट संघ ओर से उनका स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन से बिहाणी क्रिकेट एकेडमी तक उन्हें खुली जीप में लाया गया। स्टेशन पर रेल से उतरते ही दोनों खिलाडिय़ों को शहर के क्रिकेट प्रेमियों ने फूलमालाओं से लाद दिया। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह रैली एसके बिहाणी क्रिकेट एकेडमी पहुंची।
अपने ही साथी सूरज और मानव की शानदार उपलब्धि पर यहां मौजूद नवोदित क्रिकेट खिलाड़ी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। उनका कहना था कि हमारे ही बीच खेले खिलाडिय़ोंं की उपलब्धि शानदार है। यहां हुए सम्मान समारोह में विधायक राजकुमार गौड़, जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद सहारण, प्रशिक्षक धीरज शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाडिय़ों की उपलब्धि को सराहनीय बताया।
Published on:
08 Mar 2019 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
