8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर
Video : बॉर्डर होमगार्ड भर्ती में अनियमितता पर रोष जताया
Play video

Video : बॉर्डर होमगार्ड भर्ती में अनियमितता पर रोष जताया

-सीएम के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

Google source verification

श्रीगंगानगर.

बॉर्डर होमगार्ड में भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर कई बेरोजगार युवकों ने नाराजगी जताते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता महेश बुडानिया के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि गंगानगर के बॉर्डर होमगार्ड में भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो सूची जारी हुई है वह युवकों को हैरान करने वाली है। जो युवक शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहे थे उनका चयन नहीं हुआ है। आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं बरती गई। गंगानगर देहात क्षेत्र के युवकों ने मुख्यमंत्री से तुरंत प्रभाव से इस भर्ती को निरस्त कर मामले की जांच कराने का आग्रह किया है।