7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farmer Protest : संयुक्त किसान मोर्चा का आह्वान, पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर किसान आज करेंगे ट्रैक्टर के साथ विरोध-प्रदर्शन

Farmer Protest : न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि जिन्सों की संपूर्ण खरीद की गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में किसान आंदोलन चल रहा है। इस बीच पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली कूच कर रहे एक युवा किसान की पुलिस झड़प में मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
kisan_tractor_protest_.jpg

Farmer Protest : न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि जिन्सों की संपूर्ण खरीद की गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में किसान आंदोलन चल रहा है। इस बीच पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली कूच कर रहे एक युवा किसान की पुलिस झड़प में मौत हो गई। इसको लेकर किसानों में काफी आक्रोश है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को पूरे भारत में नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। संयुक्त किसान मार्चा के नेता अमर सिंह बिश्नोई ने बताया कि किसान साधुवाली स्थित कुछ दूरी पर आगे नेशनल हाइवे पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ एकत्रित होंगे। दोपहर 12 बजे किसान ट्रैक्टर लेकर नेशनल हाइवे पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन के चलते बंद की गई इंटरनेट सेवाएं बहाल, लेकिन अब आ रही ये बड़ी खबर, ये सब कर रही राजस्थान पुलिस


बॉर्डर सील, परिवहन सेवाएं प्रभावित
वहीं,13 मार्च से पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पुलिस प्रशासन ने सील कर रखा है। इस कारण राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की दिल्ली व पंजाब व कुछ हरियाणा जाने वाली बसों का आवागमन बाधित हो रहा है। इस कारण आम व्यक्ति को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। हालांकि पहले दिन श्रीगंगानगर जिले के किसानों ने साधुवाली स्थित पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन किया था। इस दौरान किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन छोड़ दिया था। वही, कुछ किसान नेता ग्रामीण क्षेत्र की लिंक रास्ते से होते हुए खिनौरी बॉर्डर पर पहुंच गए। अब किसान काफी दिनों से बॉर्डर पर ही डेरा लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : पत्नी के इंस्टाग्राम पर थे एक लाख फॉलोअर, 12 सेकेंड में गोलियां मारकर भागा पति