12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अविवाहित युवती ने जन्मा 7 माह का मृत बच्चा

युवती के परिजनों ने इस सम्बंध कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया ओर युवती को लेकर चले गए।

2 min read
Google source verification
new born baby

श्रीगंगानगर.

शहर के राजकीय जिला चिकित्सालय में शनिवार शाम को प्रसव के बाद पहुंची अविवाहित युवती को लेकर हंगामा हो गया। मौके पर पहुँची सदर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी ली। युवती के परिजनों ने इस सम्बंध कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया ओर युवती को लेकर चले गए। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि शहर के समीप एक गांव में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली एक युवती को उसके परिजन पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ला रहे थे, जिसको अस्पताल से ही बाहर प्रसव हो गया।

बेटे की खातिर रिटायर्ड जज की पत्नी ने अपनाई बदहाली

इसके बाद युवती की चिकित्सा कराने के लिए परिजन उसे अस्पताल में लाए। मृत बच्चा करीब 7 माह का लग रहा था। जहाँ उसके पति का आधार कार्ड मांगा तो हंगामा हो गया। चिकित्सा कर्मियों ने मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुँच गई। पुलिस ने युवती के परिजनों से जानकारी ली। इस दौरान यहां अन्य मरीजो के परिजन व अन्य लोग जमा हो गए। पुलिस ने बताया कि मौके पर परिजनों से जानकारी मिली है कि युवती गांव में किसी ईंट भट्ठे पर काम करती है। युवती बालिग है औऱ युवती की परिजनों ने एक युवक से सगाई कर दी थी।

दोनों ही परिजनों की सहमति से एक दूसरे के घर आते जाते थे। इस मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। परिजन युवती को लेकर वहाँ से चले गए। युवती के परिजनों ने इस सम्बंध कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया ओर युवती को लेकर चले गए। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि शहर के समीप एक गांव में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली एक युवती को उसके परिजन पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ला रहे थे, जिसको अस्पताल से ही बाहर प्रसव हो गया।

इनका कहना है

एक बालिग अविवाहित युवती को प्रसव होने की सूचना पर सदर पुलिस पहुँची थी। जहाँ पता चला कि युवती की सगाई हो चुकी है। परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया। सुरेन्द्र सिंह, एडिशनल एसपी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग