29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: शिक्षा विभाग में मची खलबली, जिले के पांच हजार विद्यार्थी होंगे प्रभावित

कक्षा 12 के भौतिक विज्ञान का पेपर था और कक्षा 11 वीं का रसायन विज्ञान का एक पेज का पेपर हुआ प्रकाशित

2 min read
Google source verification
12th wrong exam published

12th wrong exam published

श्रीगंगानगर. जिला समान परीक्षा योजना में सोमवार को जिले के 870 हिंदी और 73 अंग्रेजी माध्यम के राजकीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अद्र्धवार्षिक परीक्षा में एक पेपर गलत प्रकाशित हो गया। इस कारण शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हलचल मच गई। शिक्षा विभाग के अनुसार सोमवार को कक्षा 12 वीं का भौतिक विज्ञान का प्रथम पेपर था। भौतिक विज्ञान के पेपर के दूसरे पेज पर कक्षा 11 वीं का रसायन विज्ञान का पेपर का एक पेज प्रकाशित हो गया।

Video: हमलावरों ने बैग छीना तो निहत्थे मुकाबला करने लगा पंकज, एेसे में तीन गोलियां दागी और कर दिया ढेर

इस कारण पेपर देखते हुए विद्यार्थी चक्करा गए। इस कारण अब शिक्षा विभाग कक्षा 12 वीं का भौतिक विज्ञान और कक्षा 11 वीं का रसायन विज्ञान का पेपर निरस्त कर दूबारा पेपर करवाया जाएगा। इसके लिए दोपहर तीन बजे जिला समान परीक्षा समिति की जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक)की अध्यक्षता में बैठक होगी। शिक्षा विभाग के अनुसार कक्षा 12 वीं भौतिक विज्ञान के 2524 विद्यार्थी है और कक्षा 11 वीं के रसायन विज्ञान के 2482 विद्यार्थी है। इन पांच हजार विद्यार्थियों की अब दूबारा परीक्षा करवाई जाएंगी।

#Crime अंतर्राज्यीय डकैती गैंग के मुखिया सहित दो पकड़े, रिमांड पर

शिक्षा विभाग का कहना है कि पेपर मैरठ की एवरवेस्ट प्रीटिंग प्रैस से छपवाए थे और प्रैस संचालक ने पेपर गलत प्रकाशित होने की गलती भी स्वीकार कर ली गई है। अब शिक्षा विभाग दूबारा द्वितीय पैराईटी का पेपर प्रकाशित करवाया जाएगा। इस गलती की वजह से प्रैस संचालक को 50 से एक लाख रुपए का आर्थिक नुकसान होगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक तेजा सिंह ने बताया कि कक्षा 12वीं के भौतिक विज्ञान के पेपर में एक पेज कक्षा 11वीं के रसायन विज्ञान का पेपर गलती से प्रकाशित हुआ है। अब समान परीक्षा परिषद की समीक्षा कर कोई निर्णय लिया जाएगा।

Video: जब डीजल की जगह पंप ने दिया पानी, वायरल विडियो से वाहन चालकों में खलबली

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग