8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: पूरे देश का पेट भरने वाला अन्नदाता आज खुद भूखा है

स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने तथा कर्ज माफी के लिए तेज हो रहा आंदोलन

2 min read
Google source verification
jam on udham singh chowk in anoopgarh

jam on udham singh chowk in anoopgarh

अनूपगढ। स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने किसानों के बैंकों के कर्ज माफ करवाने नहरों में पूरा पानी चलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी आह्वान पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे किसानों ने उधम सिंह चौक पर जाम लगा दिया। अखिल भारतीय किसान सभा के सचिव रोशन लिम्बा तथा राजेन्द्र चलाना के नेतृत्व में लगाए जाम का दशमेश टैक्टर ट्राली यूनियन तथा टैम्पू यूनियन ने भी समर्थन किया। जाम लगने के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

प्रधानाध्यापिका और स्टाफ के विवाद में बच्चों ने लगाया धरना

अखिल भारतीय किसान सभा तथा किसानों ने रोडवेज बसों के अलावा कारों जीपों तथा मोटरसाइकिल तक को जाम को पार नही करने दिया। घड़साना से आई बसों में बैठी सवारियों को पैदल ही गंतव्य स्थान पर जाना पड़ा जिससे लोगों को बड़ी परेशानी हुई। किसान सभा के रोशन लिम्बा ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे है लेकिन सरकार हर बार झांसे में रख कर आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रही है लेकिन आज प्रदेश व्यापी आह्वान पर अनिश्चितकाल के लिए जाम लगाया गया है।

पांच लाख कार्यकर्ता को जोडऩे का आह्वान

जब तक किसानों की मांगें नही मान लो जाती जाम नही खोला जाएगा। किसान सभा के सदस्य राजेन्द्र चलाना ने बताया कि आज इन मांगी को लेकर मुख्य वार्ता होनी है यदि वार्ता में सकारात्मक परिणाम सामने नही आए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पूरे देश का पेट भरने वाला अन्नदाता आज खुद भूखा है। हालात यह है कि कर्ज से तंग आकर आत्महत्या तक करने को मजबूर हो रहा है।किसानों को उनकी उपज का पूरा दाम भी नही मिल रहा है इन सब से परेशान किसानों ने पिछले काफी समय से आंदोलन का रूख इख्तियार किया हुआ है।

Video: नशे में तेज ऑटो चलाकर बच्चों की जान जोखिम में डाली, धीरे चलाने की कहने पर कर दी पिटाई

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग