
misbehave with SDM in raisinghnagar
रायसिंहनगर. उपखंड अधिकारी सत्यवीर यादव व माकपा नेताओं के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ गया है। मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप के पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रही है जबकि उपखंड स्तर के सभी अधिकारी व कर्मचारी संगठन गिरफ्तारी की मांग को लेकर मिनी सचिवालय पर धरने पर बैठ गए। कर्मचारी संगठन तहसीलदार, नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में कर्मचारी मिनी सचिवालय पर धरने पर है वहीं अन्य विभागों के कर्मचारी गुरुवार को काम पर नहीं आए जिससे सरकारी दफतर सूने पड़े रहे।
दिनभर लोग परेशान होते रहे। उधर मामला गंभीर होने के बावजूद पुलिस गंभीर दिखाई नहीं दी। कर्मचारी संगठनों ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर आरोपितों को गिरफ्तार नहंी कर रही है। इससे कर्मचारी संगठनों में पुलिस के प्रति भी आक्रोश बढता जा रहा है। आरोप है कि पुलिस उपाधीक्षक आनंद स्वामी के ईशारे पर पुलिस मामले में हाथ खींच रही है।
आरेाप है कि हंगामा पुलिस उपाधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहंी होना प्रशासनिक अधिकारी का अपमान है। उधर माकपा नेताओं का पॉश गालियां निकालते हुए वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो पुलिस को भी प्रशाासन ने भिजवाया है। पुलिस मामले की तेजी से जांच कर रही है लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने से सवालों के घेरे में भी आ गई है।
Read more:-
Published on:
16 Nov 2017 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
राजस्थान : दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, दुल्हन शादीशुदा और एक बेटी की मां निकली, राज खुला तो घर से भागी

