30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : तीन दिन से चिकित्सक नहीं आए, अस्पताल में रोगी बेहाल

अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के आह्वान पर तीन दिन से चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं आ रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 8 Nov 2017, 8:59 PM IST

hospital

hospital

श्रीगंगानगर.

अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के आह्वान पर तीन दिन से चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं आ रहे। इस कारण बुधवार को भी पीएचसी, सीएचसी और जिला चिकित्सालय में चिकित्सा सेवाएं बिगड़ी रहीं।मौसमी बीमारियों का प्रकोप जारी है और डॉक्टर्स के नहीं आने से रोगी और परिजन बेहाल है। जिला प्रशासन की ओर से चिकित्सालय में एनएचएम से कार्य व्यवस्था में लगाए डॉक्टर्स, संविदा और आयुष चिकि त्सकों से काम चलाया जा रहा है। तीन डॉक्टर्स बुधवार को बीकानेर से आए, जिन्हें ईएनटी, मेडिसिन व सर्जरी विभाग में लगाया गया। चिकित्सकों के नहीं आने से अस्पताल में अधिकांश विंग की ओपीडी और वार्डों में सन्नाटा पसरा रहा। चिकित्सालय में 227 रोगी भर्ती थे।

डॉक्टर्स नहीं मिलने पर अस्थाई रूप से की गई व्यवस्था के तहत रोगियों की मेडिसिन, सर्जरी वार्ड में भीड़ लगी रही। इस कारण शाम छह बजे तक ओपीडी का आंकड़ा मंगलवार से बढ़कर बुधवार को 676 तक पहुंच गया। प्राय: जिला चिकित्सालय में ओपीडी 2000 से 2200 तक रहती है। वहीं, चिकित्सालय में तीन दिन से ऑपरेशन नहीं हो रहे और न सोनोग्राफी हो रही है। जबकि, प्रतिदिन 100 से ज्यादा गर्भवती व अन्य रोगियों की सोनोग्राफी होती थी।

रजिस्टर में लगाया क्रॉस
जिला चिकित्सालय में बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे उपखंड अधिकारी यशपाल आहुजा ने चिकित्सालय में पहुंच कर निरीक्षण किया। डॉक्टर्स व स्टाफ की स्थिति का विवरण लिया और ड्यूटी पर नहीं आने वाले 55 डॉक्टर्स के कॉलम के आगे क्रॉस का निशान लगाया। सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ.आईपीएस पूनिया को व्यवस्था देखने के लिए पाबंद किया गया है। इस बीच उपखंड अधिकारी ने चिकित्सालय की ओपीडी और वार्ड आदि का भी निरीक्षण किया और मरीज व परिजन से बातचीत की।

पोस्टमार्टम के लिए श्रीकरणपुर गया डॉक्टर

जिला चिकित्सालय में स्थाई डॉ. हरविंद्र सिंह सुबह चिकित्सालय में ब्लड बैंक सहित अन्य जगह सेवाएं दे रहा थे। इस बीच जिला कलक्टर से सूचना मिली कि श्रीकरणपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में कोई डॉक्टर्स ड्यूटी पर नहीं है। इस कारण पोस्टमार्टम नहीं हो रहा। इस कारण डॉ. सिंह को पुलिस वहां लेकर गई। इस बीच रायसिंहनगर में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। रायसिंहनगर में पोस्टमार्टम को लेकर परेशानी हुई। एसडीएम ने बताया कि शाम तक जिला चिकित्सालय श्रीगंगानगर शव मंगवाया गया। शव शाम को पहुंचा। अब पोस्टमार्टम गुरुवार को ही हो पाएगा।

आईएमए का भी डॉक्टर्स को समर्थन
आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल का कहना है कि सरकारी डॉक्टर्स का आंदोलन शांतिपूर्वक चल रहा है। आईएमए का इनको नैतिक समर्थन है। गुरुवार से निजी चिकित्सक इनके समर्थन में काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। अग्रवाल ने कहा कि यदि सरकार इस बीच रेस्मा के तहत डॉक्टर्स की गिरफ्तारी जैसा कोई कदम उठाती है तो फिर मजबूरी में प्रावेइट डॉक्टर्स भी हड़ताल पर चले जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़